अंबेडकर नगर में घायल बाइक सवारों की मदद के लिए जमा थे लोग, तभी आई तेज रफ्तार कार और 8 परिवारों में मच गई चीख पुकार

केके पांडेय

04 May 2026 (अपडेटेड: 04 May 2026, 08:57 AM)

UP News: यूपी के अंबेडकर नगर में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. यहां 8 लोगों की मौत हो गई. एक कार सवार ने सड़क पर कोहराम मचा कर रख दिया.

अंबेडकर नगर सड़क हादसा, यूपी रोड एक्सीडेंट, जलालपुर हादसा, अशरफपुर भुआ गांव, तेज रफ्तार कार हादसा, 8 लोगों की मौत, बाइक टक्कर दुर्घटना, यूपी ब्रेकिंग न्यूज़, Ambedkar Nagar road accident

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल यहां बाइक हादसा हुआ, जिसमें 2 लोग घायल हो गए. उनकी मदद के लिए आस-पास के लोग जमा हो गए. मगर तभी तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया. 

यह भी पढ़ें...

दर्दनाक हादसा

ये दर्दनाक मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अकबपुर मार्ग पर स्थित अशरफपुर भुआ गांव के पास से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 2 बाइक टकराई और बाइक सवार घायल हो गए. हादसा देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. लोग घायलों की मदद कर ही रहे थे, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया.

इस दौरान कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया. मगर जब तक पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई, तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. 2 घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भी भेजा गया. मगर डॉक्टरों ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है.

बता दें कि पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है.