UP News: मुजफ्फरनगर में रविवार को पूर्वांचल के फायर ब्रांड नेता और बीजेपी सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह किसान नेता पूरण सिंह के पिता की तेहरवीं में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और समर्थकों से मुलाकात की और कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी, साथ ही अपनी राजनीतिक स्थिति और भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया.
बृजभूषण शरण सिंह से साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसी तरह की भविष्यवाणी नहीं कर सकते. उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में भविष्य को लेकर कुछ भी कहना आसान नहीं होता.
ADVERTISEMENT
सपा में जाने की अटकलों पर दिया जवाब
हाल ही में बृजभूषण शरण सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं. इस पर उन्होंने साफ कहा, 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना, मैंने तो ऐसा कुछ नहीं कहा.” उनके इस बयान से उन्होंने इन अटकलों को खारिज करने की कोशिश की.
अपने राजनीतिक परिवार का भी जिक्र किया
बृजभूषण शरण सिंह ने अपने परिवार के राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया, 'मेरा एक बेटा बीजेपी से सांसद है, एक विधायक है. मैं खुद 6 बार सांसद रहा हूं और मेरी पत्नी भी एक बार बीजेपी से सांसद रह चुकी हैं.' इससे उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और परिवार की सक्रियता को सामने रखा.
बीजेपी में होने की पुष्टि की
अपने बयान में उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी में ही हैं. उन्होंने कहा, 'अभी बीजेपी में हूं।' इस बयान से उन्होंने पार्टी छोड़ने की सभी अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की.
ADVERTISEMENT









