साथी को बचाने के चक्कर में बलिया में गंगा स्नान कर रहे 4 युवक-युवतियां डूबे, पल-भर में सब कुछ हुआ खत्म

अनिल अकेला

03 May 2026 (अपडेटेड: 03 May 2026, 02:12 PM)

UP News: बलिया के शिवरामपुर घाट में आज सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब गंगा स्नान करने गए चार युवक-युवतियां अचानक गंगा के गहरे पानी में समा गए.

Ballia Ganga drowning, Ballia news, Ballia drowning incident, Shivramapur ghat incident, UP drowning news, Ganga river accident, 4 youths drowned Ballia, SDRF rescue Ballia, UP accident news

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां आज सुबह 4 युवक-युवतियां गंगा में डूब गए. बताया जा रहा है कि पहले एक युवक डूबा. उसे बचाने के लिए तीनों आगे आए और वह भी डूब गए.

यह भी पढ़ें...

बड़ा हादसा

ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवरामपुर घाट से सामने आया है. यहां आज सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब गंगा स्नान करने गए चार युवक-युवतियां अचानक गंगा के गहरे पानी में समा गए. 

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:30 बजे चारों घाट पर नहा रहे थे. तभी अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा. अपने साथी को मौत के मुंह में जाता देख, बाकी तीन साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगा का गहराई इतनी ज्यादा थी कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों युवक-युवतियां डूब गए. 

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय मछुआरों ने तुरंत मोर्चा संभाला और तलाश शुरू की. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल किसी का कुछ पता नहीं चला है.  

एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया

रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए गोरखपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है.