बरेली के भारत यादव ने प्रेमिका के लिए पत्नी गीता के साथ जो-जो किया, बेहद ही शर्मनाक

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फौजी ने अपनी ही पत्नी की कुछ दिन पहले गला दबाकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद वह फरार हो गया था. इस मामले में बरेली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.

Bareilly murder case army man wife murder girlfriend arrest Facebook love crime UP police investigation

UP News

कृष्ण गोपाल यादव

03 May 2026 (अपडेटेड: 03 May 2026, 11:24 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक फौजी ने अपनी ही पत्नी की कुछ दिन पहले गला दबाकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद वह फरार हो गया था. इस मामले में बरेली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बरेली पुलिस ने मृतका के पति के साथ-साथ अब उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को जेल भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें...

5 साल पहले हुई थी दोस्ती

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया, करीब 5 साल पहले फौजी भारत सिंह यादव की सोशल मीडिया पर बदायूं के परवेज नगर निवासी सुरभि यादव से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ी, रिश्ता गहराया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. यह रिश्ता इतना हावी हो गया कि भारत सिंह अपने परिवार से दूरी बनाने लगा.

पत्नी को मार डाला

इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो जांच में सामने आया कि भारत सिंह अपनी प्रेमिका को हर महीने करीब 15 हजार रुपये देने लगा था. पत्नी गीता यादव को जब इस अवैध रिश्ते की भनक लगी तो घर में रोजाना झगड़े होने लगे. तनाव इस कदर बढ़ा कि रिश्तों की डोर टूटने लगी. इसके बाद फौजी ने अपनी ही पत्नी की हत्या की योजना बना डाली. 

प्रेमिका ने बनाया था प्रेशर

पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि सुरभि यादव ने भारत सिंह पर गीता को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया. 18 अप्रैल को दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. इसके बाद 21 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे बीडीए कॉलोनी स्थित घर में भारत सिंह ने अपनी पत्नी गीता का गला दबा दिया. जब वो मर गई तो आरोपी भाग गया. मगर ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

पुलिस जांच में जब कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्य सामने आए तो सुरभि का नाम भी उजागर हो गया. मुख्य आरोपी भारत सिंह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. इस पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए अब पुलिस ने प्रेमिका सुरभि यादव को भी गिरफ्तार कर लिया और उसे भी जेल भेज दिया.