UP Weather: कल नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, यूपी में मानसून की एंट्री पर आया IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश में 24 जून को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में लू का असर जारी रहेगा.

UP Tak

आयशा शेख़

• 07:03 PM • 23 Jun 2026

follow google news

UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। 24 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछारें गिरने की उम्मीद है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी लू का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें...

मानसून को लेकर सबसे बड़ा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह मुंबई, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून के यूपी के कुछ हिस्सों में दाखिल होने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। यानी जून के आखिरी दिनों में उत्तर प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो सकती है.

कल किस जिले में तापमान सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा?

पिछले 24 घंटों में राज्य भर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान प्रयागराज में 43.3 डिग्री सेल्सियर दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

किन-किन जिलों में होगी बारिश?

24 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इनमें मुख्य रूप से नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और झांसी जैसे पश्चिमी जिलों के आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही के साथ हल्की राहत मिल सकती है। इसके विपरीत, पूर्वी यूपी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा.