PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई घोषणा की है. अकेले उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं के खातों में 4,300 करोड़ रुपये से अधिक सीधे ट्रांसफर किए गए हैं.
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे डबल इंजन सरकार की साफ नीयत का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपने हक का पैसा पाने के लिए किसी सरकारी बाबू या दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ते, बल्कि तकनीक के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में मदद पहुंच रही है.
15 करोड़ गरीबों को राशन और 10 करोड़ को मुफ्त इलाज
मुख्यमंत्री ने सरकार की अन्य बड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव आ रहे हैं.
- प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है.
- 10 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है.
- 65 लाख गरीबों को रहने के लिए उनके खुद के पक्के मकान बनाकर दिए जा चुके हैं.
- 2 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं.
- लगभग डेढ़ करोड़ परिवारों के घरों तक मुफ्त बिजली के कनेक्शन पहुंचाए गए हैं.
किसानों के लिए बड़े फैसले
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी लागत कम करने के लिए लगातार नीतियां बना रही है. इसके तहत प्रदेश के 15 से 16 लाख किसानों के निजी ट्यूबवेल के बिल माफ कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें खेती के लिए मुफ्त बिजली मिल रही है.
किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए सरकारी खरीद की बेहतर नीति लागू की गई है. साथ ही, खेतों की सेहत सुधारने के लिए सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं.
जब सरकार की नीयत साफ होती है, तो नीतियां अपने आप सही रास्ता बनाती हैं. बिना किसी बिचौलिए या दफ्तर के चक्कर काटे, सीधा लाभ जनता तक पहुंचना ही डबल इंजन सरकार की असली पहचान है.
ADVERTISEMENT










