17 साल के भतीजे से जबरदस्ती संबंध बनाती रही 30 साल की चाची... ढाई साल तक डर के रहने के बाद लड़के उठाया ये कदम

शिवम सारस्वत

• 02:04 PM • 23 Jun 2026

अलीगढ़ के इगलास इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपनी 30 साल की चाची पर ढाई साल तक डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाने और शादी का दबाव डालने का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है.

Aligarh Crime News

Aligarh Crime News

Google CTA

Aligarh News: अलीगढ़ के इगलास थाना इलाके के एक छोटे से गांव से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुनने वालों के होश उड़ा दिए हैं. यहां एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी रिश्ते की चाची पर जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उसे सुनकर हर कोई हैरान है.

यह भी पढ़ें...

ढाई साल तक डराया, फिर दी जेल भेजने की धमकी!

इस 17 वर्षीय लड़के का आरोप है कि उसकी करीब 30 साल की चाची पिछले ढाई सालों से उसे अपने दबाव में रखे हुए थी. महिला पर आरोप है कि उसने लड़के को डरा-धमकाकर और जेल भेजने का खौफ दिखाकर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाए. बात यहीं खत्म नहीं हुई, हद तो तब हो गई जब महिला अब उस नाबालिग लड़के पर जबरदस्ती शादी करने का भी दबाव बनाने लगी.

घरवालों को पता चली बात, अब सलाखों के पीछे चाची

जब यह बेहद संवेदनशील मामला लड़के के परिजनों के सामने आया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों ने बिना देर किए सीधे पुलिस का रुख किया और मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई. 

पुलिस ने सबसे पहले पीड़ित नाबालिग लड़के को डॉक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेजा. फिर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी  चाची को फौरन गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में सुनील और उसकी पत्नी शिवानी की बंद कमरे में हुई मौत, गेट खुला तो दिखीं लाशें, दोनों के साथ हुआ क्या