UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी. बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम 20 दिनों के भीतर पूरा होगा.
ADVERTISEMENT
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख देख सकते हैं. बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का संयुक्त परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है. इसमें विषयवार परीक्षा की तारीख और समय दिया गया है.
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का समय क्या रहेगा?
बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी.
- पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक.
- दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक.
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2027
हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड की समय-सारणी में हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत और विज्ञान जैसे विषयों की तारीखें दी गई हैं.
- 5 फरवरी 2027: हिंदी और प्रारंभिक हिंदी
- 8 फरवरी 2027: सामाजिक विज्ञान
- 9 फरवरी 2027: एनसीसी
- 10 फरवरी 2027: अंग्रेजी
- 12 फरवरी 2027: गृह विज्ञान
- 13 फरवरी 2027: गणित
- 15 फरवरी 2027: संस्कृत
- 17 फरवरी 2027: विज्ञान
- 18 फरवरी 2027: कंप्यूटर
- 19 फरवरी 2027: वाणिज्य
- 20 फरवरी 2027: उर्दू
- 22 फरवरी 2027: चित्रकला और रंजनकला
- 23 फरवरी 2027: संगीत गायन
- 24 फरवरी 2027: कृषि
इनके अलावा डेटशीट में व्यावसायिक विषयों और अन्य विषयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी शामिल है. विद्यार्थियों को अपने विषय के अनुसार मूल समय-सारणी का मिलान करना चाहिए.
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2027
इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए जारी कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, नागरिक शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और अन्य विषय शामिल हैं.
- 5 फरवरी 2027: हिंदी और सामान्य हिंदी
- 8 फरवरी 2027: अंग्रेजी
- 9 फरवरी 2027: नागरिक शास्त्र
- 10 फरवरी 2027: इतिहास
- 12 फरवरी 2027: जीव विज्ञान और गणित
- 13 फरवरी 2027: अर्थशास्त्र
- 15 फरवरी 2027: रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र
- 16 फरवरी 2027: भूगोल
- 17 फरवरी 2027: भौतिक विज्ञान और सैन्य विज्ञान
- 18 फरवरी 2027: चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक और रंजनकला
- 19 फरवरी 2027: मानव विज्ञान
- 20 फरवरी 2027: मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र
- 23 फरवरी 2027: लेखाशास्त्र और एनसीसी
- 24 फरवरी 2027: कंप्यूटर और संस्कृत
छात्र डेटशीट देखते समय इन बातों का ध्यान रखें
बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का संयुक्त कार्यक्रम जारी किया है, इसलिए केवल तारीख देखकर परीक्षा की तैयारी न करें, बल्कि अपने विषय और प्रश्नपत्र के सामने दर्ज पाली भी देखें. व्यावसायिक शिक्षा और कृषि वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कई अलग-अलग प्रश्नपत्र निर्धारित हैं.
नोट: इस खबर में प्रमुख विषयों की तारीखें दी गई हैं. किसी विषय की पाली या प्रश्नपत्र की पुष्टि के लिए बोर्ड की मूल डेटशीट देखना सबसे सही रहेगा.
ADVERTISEMENT











