Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आगरा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ और नोएडा में 24 कैरेट सोना 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव घटकर 2,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है.
ADVERTISEMENT
आगरा में क्या है सोना-चांदी का भाव?
आगरा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. एक दिन पहले यानी 22 जून को यह 1,46,220 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इस तरह सोने के दाम में 450 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं चांदी का भाव 2,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले 9,000 रुपये कम है.
कानपुर में कितना है रेट?
कानपुर में भी आज 24 कैरेट सोना 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत 2,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. सोने में 450 रुपये की तेजी आई है, जबकि चांदी 9,000 रुपये सस्ती हुई है.
लखनऊ में सोना हुआ महंगा
राजधानी लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है. एक दिन पहले इसकी कीमत 1,46,220 रुपये थी. वहीं चांदी का भाव घटकर 2,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.
मेरठ में क्या हैं ताजा कीमतें?
मेरठ में भी सोने और चांदी के दामों में यही बदलाव देखने को मिला है. यहां 24 कैरेट सोना 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि चांदी की कीमत 2,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.
नोएडा में भी बदले दाम
नोएडा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी का भाव 2,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है. सोने के दाम में 450 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी 9,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT










