फ्लाइट से सफर, होटल में रुकना और खाना भी फ्री! IRCTC यूपी वालों के लिए लाया गर्मियों का बड़ा तोहफा

अरविंद मोहन मिश्रा

22 Jun 2026 (अपडेटेड: 22 Jun 2026, 04:34 PM)

Lucknow IRCTC Tour: आईआरसीटीसी ने लखनऊ से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए 'दिव्य दक्षिण दर्शन' हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है.

UP Tak
Google CTA

IRCTC Tour Package Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर करने का बेहतरीन मौका है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC एक शानदार हवाई टूर पैकेज लेकर आया है, जिसका नाम "दिव्य दक्षिण दर्शन" है.

यह भी पढ़ें...

अगर आप भी गर्मियों या मानसून के इस मौसम में परिवार के साथ किसी अच्छी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो यह पैकेज आपके लिए ही है. 

टूर से जुड़ी मुख्य बातें

  • टूर की अवधि: 06 रात और 07 दिन
  • यात्रा की तारीख: 13 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026 तक
  • मुख्य डेस्टिनेशन: मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम
  • यात्रा का माध्यम: लखनऊ से मदुरै जाने और तिरुवनंतपुरम से लखनऊ वापस आने के लिए फ्लाइट (हवाई जहाज) की व्यवस्था की गई है.

पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • यात्रियों के ठहरने के लिए थ्री-स्टार होटल का इंतजाम रहेगा.
  • टूर के दौरान खाने-पीने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी.

इन प्रमुख जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा

थिरुमलाई नायक महल, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, पझमुदिरचोलै मंदिर, धनुषकोडी, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग मंदिर, डॉ. अब्दुल कलाम स्मारक, सनसेट पॉइंट, विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर प्रतिमा, कुमारी अम्मन मंदिर, महात्मा गांधी स्मारक, सुचिन्द्रम मंदिर, पद्मनाभस्वामी मंदिर और वैक्स संग्रहालय आदि.

कितना होगा किराया?

इस हवाई टूर पैकेज का किराया इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने लोगों के साथ ठहर रहे हैं

बुकिंग कैसे और कहां करें?

आईआरसीटीसी (उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज में सीटें सीमित हैं और बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग आप दो तरीकों से कर सकते हैं

  • ऑफलाइन: पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय जाकर.
  • ऑनलाइन: आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर.

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें