उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली UP PET 2026 परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. UP PET की यह परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात सुगम बनाने और दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है. इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 37 लाख अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं.
ADVERTISEMENT
सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी
परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस प्रशासन को पूरी तरह फील्ड में मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
यातायात प्रबंधन और जाम से राहत
भीड़भाड़ वाले इलाकों का सर्वे: परीक्षा के दिनों में सड़कों पर होने वाली भारी भीड़ से निपटने के लिए अधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा के दिन जाम की समस्या से बचने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.
अभ्यर्थियों के ठहरने और परिवहन की व्यवस्था
दूसरे जनपदों से परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रैन बसेरों में सम्मानजनक तरीके से ठहरने के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. जिला प्रशासन को परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अभ्यर्थियों की आवाजाही के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है जिससे परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें.
ADVERTISEMENT











