रेलवे ने PET परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए किया खास इंतजाम, बलिया-कानपुर सेंट्रल के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

अभय राठौर

• 02:25 PM • 24 Oct 2026

PET Exam Special Train: रेलवे ने उत्तर प्रदेश में होने वाली आगामी PET परीक्षा-2026 को देखते हुए अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 05153/05154 बलिया से कानपुर सेंट्रल और कानपुर सेंट्रल से बलिया के बीच दोनों तरफ से अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएगी.

PET Exam Special Train

PET Exam Special Train

Google CTA

PET Exam Special Train: रेलवे ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी PET परीक्षा-2026 को देखते हुए अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन नंबर 05153/05154 बलिया से कानपुर सेंट्रल और कानपुर सेंट्रल से बलिया के बीच दोनों तरफ से अलग-अलग तारीखों पर चलाई जाएगी. इस ट्रेन के चलने से पेपर देने जा रहे परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में आसानी होगी. ट्रेन में कुल 12 डिब्बे लगाए गए हैं, जिससे यात्रा के दौरान छात्रों को भारी भीड़भाड़ से काफी राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें...

इन तारीखों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 05153 बलिया से 24, 29 और 31 अक्टूबर 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के लिए चलेगी. 
गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल से 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को बलिया स्टेशन के लिए चलेगी.

ट्रेन के आने जाने का समय

बलिया से यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन शाम को 7:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:00 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंच जाएगी. इसके साथ ही यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे चलेगी और रात में 1:15 बजे बलिया पहुंच जाएगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

बलिया और कानपुर सेंट्रल के बीच सफर करते समय यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, सिराथू और फतेहपुर स्टेशन शामिल हैं. बता दें, यह ट्रेन दोनों दिशाओं से इन स्टेशनों पर रुकेगी.

05153 बलिया-कानपुर सेन्ट्रल (आ०) 05153 बलिया-कानपुर सेन्ट्रल (प्र०) स्टेशन 05154 कानपुर सेन्ट्रल-बलिया (आ०) 05154 कानपुर सेन्ट्रल-बलिया (प्र०)
-- 19.30 बलिया 01.15 --
20.02 20.04 यूसुफपुर 23.30 23.32
20.35 20.37 गाजीपुर सिटी 23.05 23.07
21.20 21.22 औड़िहार 22.20 22.22
22.10 22.12 वाराणसी सिटी 21.33 21.35
22.25 22.30 वाराणसी जं० 21.15 21.20
22.45 22.50 बनारस 20.58 21.03
23.35 23.37 ज्ञानपुर रोड 19.40 19.42
00.40 00.45 प्रयागराज रामबाग 18.25 18.30
01.00 01.05 प्रयागराज जं० 18.10 18.15
01.58 02.00 सिराथू 15.40 15.42
02.45 02.47 फतेहपुर 14.10 14.12
-- 06.00 कानपुर सेन्ट्रल 12.55 --

ट्रेन में कुल कितने डिब्बे होंगे

परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में कुल 12 डिब्बे जोड़े गए हैं. इनमें 10 डिब्बे सामान्य द्वितीय श्रेणी के हैं और 2 एसएलआर डिब्बे जोड़े गए हैं.

यह भी पढ़ें: कानपुर से मथुरा के बीच चलेगी PET परीक्षा स्पेशल ट्रेन, झींझक-फफूंद समेत 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव, जानें पूरा शेड्यूल