UP Weather Update: यूपी में मॉनसून को लेकर आ गया सबसे बड़ा अपडेट... इतने दिन बाद होगी एंट्री, इन जिलों में हो रही भयंकर बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 23 जून 2026 को मानसून तेजी से आगे बढ़कर यूपी के करीब पहुंच गया है. अगले 3-4 दिनों में यह यूपी में प्रवेश करेगा. जानिए लखनऊ, नोएडा, आगरा और कौशाम्बी समेत सभी जिलों में अब तक कितनी वर्षा दर्ज की गई है.

UP Monsoon Latest Update

UP Monsoon Latest Update

यूपी तक

• 03:39 PM • 23 Jun 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बेहद राहत भरी और शानदार खबर दी है. पिछले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बहुत तेजी से आगे बढ़ा है. आज (23 जून, 2026) मॉनसून मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों, मध्य अरब सागर, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और इलाकों में पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मॉनसून बिहार और झारखंड को पूरी तरह कवर करते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में एंट्री कर जाएगा. इसके लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें...

1 जून से 23 जून तक यूपी में बारिश का पूरा रिपोर्ट कार्ड

मॉनसून भले ही यूपी की दहलीज पर खड़ा हो, लेकिन प्री-मॉनसून और स्थानीय वेदर सिस्टम के कारण जून के महीने में राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश की स्थिति काफी अलग रही है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों की जो रिपोर्ट जारी की है, वो इस प्रकार है:

1. इन 4 जिलों में हुई 'अत्यधिक वर्षा'

यूपी के कुछ जिले ऐसे हैं जहां जून में उम्मीद से बहुत ज्यादा पानी बरसा है. इनमें शामिल हैं:

आगरा, एटा, हाथरस और संभल.

2. इन 5 जिलों में हुई 'अधिक वर्षा'

कन्नौज, बुलंदशहर, फ़िरोज़ाबाद, मथुरा और मुज़फ़्फ़रनगर.

3. इन 11 जिलों में हुई 'सामान्य वर्षा'

यहां मौसम के हिसाब से ठीक-ठाक पानी गिरा है:

आज़मगढ़, बलिया, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, महराजगंज, बदायूं, बागपत, इटावा, हापुड़, मेरठ और मुरादाबाद.

4. इन 17 जिलों में रही 'कम वर्षा' (सामान्य से 20% से 59% कम)

इन जिलों के लोगों को अभी अच्छी बारिश का इंतजार है:

ग़ाज़ीपुर, गोरखपुर, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बरेली, बिजनौर, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, रामपुर, सहारनपुर और शाहजहाँपुर.

5. इन 37 जिलों में रही 'अत्यधिक कमी' (सामान्य से 60% से 99% कम)

यूपी के इन 37 जिलों में मॉनसून से पहले बादलों ने बहुत ज्यादा निराश किया है और सूखा जैसी स्थिति बनी हुई है:

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, कानपुर देहात, अमेठी, बहराइच, गोंडा, जौनपुर, खीरी (लखीमपुर), कुशीनगर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, अम्बेडकरनगर, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र, उन्नाव, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, पीलीभीत और शामली.

इस 1 जिले में 'शून्य वर्षा' (बिल्कुल पानी नहीं बरसा)

कौशाम्बी (यहां सामान्य के मुकाबले -100% विचलन दर्ज किया गया है, यानी बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है).

कुल मिलाकर कहें तो यूपी के 75 जिलों में से 37 जिलों में पानी की भारी कमी देखी गई है, जबकि 17 जिलों में कम बारिश हुई है. लेकिन अब राहत की बात यह है कि आगामी 3-4 दिनों में मॉनसून यूपी में दस्तक देने जा रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा.