उत्तर प्रदेश में पहली बार होने वाली जातिगत जनगणना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानिए कब और कैसे होगी

Caste Census in UP: उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर तैयारी शुरु हो गई है. उत्तर प्रदेश में पहली बार इस तरह की व्यापक जातिगत गणना की तैयारी की जा रही है.

Caste Census Representative Photo

संतोष शर्मा

02 May 2026 (अपडेटेड: 02 May 2026, 04:42 PM)

follow google news

UP Caste Census 2026: उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर तैयारी शुरु हो गई है. उत्तर प्रदेश में पहली बार इस तरह की व्यापक जातिगत गणना की तैयारी की जा रही है. जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि पूरी जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी. पहले चरण में ‘हाउसहोल्ड लेवल’ पर काम किया जाएगा, जिसमें घरों से जुड़ी बुनियादी जानकारी एकत्र की जाएगी और मकानों की सूची तैयार की जाएगी. इसके बाद दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होगा.

यह भी पढ़ें...

पहली बार जातिगत आंकड़े जुटेंगे

दूसरे चरण की शुरुआत फरवरी में की जाएगी. इस दौरान व्यक्तिगत स्तर पर डेटा एकत्र किया जाएगा, जिसमें नागरिकों से उनकी जाति से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी. उन्होनें बताया कि आजादी के बाद यह पहला अवसर होगा जब इस प्रकार से व्यक्तिगत स्तर पर जातिगत आंकड़े जुटाए जाएंगे. साथ ही डेटा संग्रह के दौरान गोपनीयता को प्राथमिकता दी जाएगी और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

एसओपी का अभी इंतजार जारी

यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार की नीतियों के अनुरूप संचालित की जाएगी. हालांकि अभी इसके लिए विस्तृत एसओपी (Standard Operating Procedure) का इंतजार है, जिसमें यह तय होगा कि जनगणना किस तरह से की जाएगी और किन नियमों का पालन होगा.

असली जातीय आंकड़े आएंगे सामने

इस पहल को राज्य की सामाजिक संरचना और राजनीतिक परिदृश्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. फरवरी में शुरू होने वाले दूसरे चरण पर प्रशासन और आम जनता दोनों की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इससे राज्य की वास्तविक जातीय संरचना के आंकड़े सामने आ सकेंगे.