UP Weather Update: यूपी में 4 मई को होगी ताबड़तोड़ बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 4 मई 2026 के लिए उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी यूपी और तराई के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

UP Weather Update

यूपी तक

03 May 2026 (अपडेटेड: 03 May 2026, 07:45 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 4 मई 2026 की सुबह से 5 मई 2026 की सुबह तक तेज आंधी-तूफान और बारिश की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने विशेष रूप से पश्चिमी और तराई बेल्ट के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें...

किन जिलों में है बारिश की संभावना?

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज.

क्या है मौसम विभाग की चेतावनी?

4 मई के लिए जारी इस वेदर वार्निंग (Day-2) में तीन मुख्य खतरों के प्रति सचेत किया गया है:

आसमान में बिजली चमकने और कड़कने के साथ भारी बारिश की संभावना है. धूल भरी तेज हवाएं और अंधड़ चलने की आशंका जताई गई है. मैप में दर्शाए गए सिंबल के अनुसार, ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है, जो फसलों और जनजीवन को प्रभावित कर सकते हैं.

येलो और ग्रीन जोन का हाल

येलो अलर्ट (Yellow Zone): लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, बरेली और प्रयागराज समेत राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्से के बड़े भाग में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका अर्थ है कि यहां मौसम पर नजर रखने और अपडेट रहने की जरूरत है.

ग्रीन जोन (Green Zone): झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट और ललितपुर जैसे बुंदेलखंड के जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी (No Warning) जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी 04 मई 2026 की सुबह 08:30 बजे से लेकर 05 मई 2026 की सुबह 08:30 बजे तक के लिए प्रभावी है.