Raebareli viral video : यूपी के रायबरेली में रील बनाने का भूत युवाओं के सिर चढ़कर कुछ इस कदर बोल रहा है कि उन्हें अब कानून का खौफ भी नजर नहीं आ रहा. सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'व्यूज' की भूख ने शांत फिजाओं में बारूद की गंध घोल दी है. ताजा मामला बछरावां थाना क्षेत्र का है, जहां कानून की धज्जियां उड़ाते हुए आधा दर्जन युवकों का 'तमंचा डांस' सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.
ADVERTISEMENT
वीडियो में 'खलनायक' अवतार, दहशत में इलाका
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ युवक हाथों में अवैध तमंचा लहराते हुए अपनी दबंगई का प्रदर्शन कर रहे हैं. रील में न तो पुलिस का डर दिख रहा है और न ही सलाखों का खौफ. बैकग्राउंड में बजते 'भौकाली' गानों पर ये युवक फिल्मी स्टाइल में असलहे चमका रहे हैं.
पुलिस की रडार पर 'रीलबाज'
जैसे ही यह वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया, महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस ने वीडियो की पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वीडियो बछरावां थाना क्षेत्र का है और पुलिस अब उन चेहरों की शिनाख्त करने में जुटी है जो कानून को अपनी जेब में लेकर घूम रहे हैं.
ADVERTISEMENT









