Ballia Attack Case: बलिया में सगे भाइयों का खूनी खेल, जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिक भी पुलिस कस्टडी में

Ballia News : बलिया के सिकंदरपुर में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा.

BALLIA NEWS

Newzo

• 04:35 PM • 08 May 2026

follow google news

 

यह भी पढ़ें...

BALLIA NEWS : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, साथ ही इस वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया गया है.

थाना सिकंदरपुर में एक पीड़ित पिता ने तहरीर दी थी कि उनके बेटों पर कुछ दबंगों ने जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला किया. इस हमले में उनके बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुनसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

आज सुबह उपनिरीक्षक वसीमुद्दीन और उनकी टीम क्षेत्र में गस्त पर थी, तभी मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली. पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और संध्वापुर नगर रोड स्थित ज्ञान दर्शन स्कूल मोड़ के पास से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया.

पुलिस ने कमलेश पुत्र ओमप्रकाश प्रीतम पुत्र ओमप्रकाश और इंद्रशेन पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है जो तीनों सगे भाई हैं. पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना सिकंदरपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 19(2), 115(2), 352 और 35(3)  के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों और बाल अपचारी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है.