Ballia Crime: बलिया में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Ballia latest crime: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।.यहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है.

Ballia news

Newzo

• 11:37 AM • 01 May 2026

follow google news

Ballia School Crime Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपनी ही 5 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसा गलत कार्य किया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

घटना 28 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक महिला ने 30 अप्रैल को थाना सिकंदरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई. महिला का आरोप है कि उसकी 5 साल की मासूम बेटी जो गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है उसके साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक ने 28 अप्रैल को गलत काम किया.

शिकायत मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. क्षेत्राधिकार रसड़ा ने बयान जारी कर बताया कि 30 अप्रैल 2026 को थाना सिकंदरपुर में एक महिला द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा 28 अप्रैल को गलत कार्य किया गया है. 

तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

इस घटना के बाद गांव में लोगों के बीच काफी आक्रोश देखा है हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थिति काबू में है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.