Ballia Crime News: बलिया में सगे भतीजे पर गोली मारने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

Ballia News: बलिया के चित्तबड़ागांव में पुरानी रंजिश के चलते भतीजे को गोली मारने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

Ballia News

Newzo

24 Apr 2026 (अपडेटेड: 24 Apr 2026, 03:42 PM)

follow google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में चित्तबड़ागांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुरानी रंजिश को लेकर अपने ही सगे भतीजे को गोली मारने के आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल की शाम को थाना चितबड़ागांव क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने पुत्र वैभव सिंह पर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित पिता का आरोप था की पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदेव सिंह ने उनके बेटे वैभव को गोली मार कर घायल कर दिया है. इस शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीम गठित कर दी थी.

घेराबंदी कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के उप निरीक्षक अतुल कुमार और उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रियता दिखाई. 24 अप्रैल की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संजय सिंह क्षेत्र के ग्राम सुजायत सहाड़ी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पास मौजूद है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चित्तबड़ागांव में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने धारा 109,61 (2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत करवाई पूरी की. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.