Ballia Nursing Home Case: 20 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, कलेक्ट्रेट में पति का आत्मदाह प्रयास, न्याय को लेकर फूटा गुस्सा

Ballia Crime News: बलिया में इलाज के दौरान युवती की मौत के मामले में न्याय न मिलने से नाराज पति ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने समय रहते उसे रोक लिया. परिवार ने आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

Newzo

• 02:41 PM • 17 Apr 2026

follow google news

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया में लगभग 20 दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपूर्वा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई अनीशा राय की मौत के मामले में न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिवार का धैर्य अब जवाब देने लगा है. घटना के लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध होकर मृतक अनीशा के पति शिवांश ने आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें...

मौके पर मौजूद लोगों और परिवार जनों ने बताया कि शिवांश आज कलेक्ट्रेट पहुंचे और अचानक अपने शरीर पर ज्वलंत पदार्थ डाल लिया. इससे पहले कि वह खुद को आग लगा पाए मौके पर मौजूद पुलिस बल और सतर्क लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया और अनहोनी को टाल दिया. पुलिस शिवांश को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई.

“आरोपी डॉक्टरों को बचाया जा रहा”

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की मिली भगत के कारण आरोपी डॉक्टरों को बचाया जा रहा है. अनीशा राय की मौत को करीब 3 हफ्ते होने को है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है. परिवार लगातार मांग कर रहा है की लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर को तुरंत जेल भेजा जाए. पीड़ित पति का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है न्याय नहीं. आपको बता दें अनीशा राय केस में कुल चार नामजद डाक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है.

कलेक्ट्रेट परिषद में भारी पुलिस बल तैनात

परिजनों ने भावुक होकर कहा कि जब रक्षक की भक्षक बन जाए और प्रशासन मौन रहे तो आम आदमी के पास अपना जीवन समाप्त करने के अलावा क्या विकल्प बचता है. फिलहाल कलेक्ट्रेट परिषद में भारी पुलिस बल तैनात है और अधिकारी मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे है. अब देखना होगा कि क्या मृतक अनीशा राय के परिवार को न्याय मिलता है या आरोपी डॉक्टरों का बोलबाला कायम रहेगा.