Ballia Crime News: खेलने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

Ballia News today: बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में खेल के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है.

Ballia News

Newzo

• 11:36 AM • 15 Apr 2026

follow google news

Ballia News today: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हल्दी थाना क्षेत्र में खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया.रास्ते मे घात लगाकर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 14 अप्रैल शाम की है. हल्दी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला के रहने वाले नसीम पुत्र नियमुद्दीन के बीच मैदान में खेल के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी. विवाद इतना बढ़ गया कि शाम करीब साढ़े सात बजे जब अभिषेक अपने घर लौट रहा था. तभी रास्ते मे नसीम ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. चाकू अभिषेक के पीठ में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में घायल अभिषेक को सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया. डाक्टरों के अनुसार फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है. सीओ बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. नामज़द अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और विधिक कार्रवाई जारी है. पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यह दो युवकों के बीच खेल के दौरान उपजा विवाद था.घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला. वर्तमान में क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या नही है.