UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है. मई के आखिरी हफ्तों में हो रही बारिश ने यूपी का मौसम सुहावना बना दिया है. 30 मई की शाम करीब 5 बजे बारिश हुई तेज बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से फोन पर तेज आंधी-तूफान का हाई अलर्ट जारी किया गया है. IMD के मुताबिक अगले 3 घंटों के भीतर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में भयंकर आंधी-तूफान के साथ-साथ गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार डराने वाली होगी जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT
अगले 3 घंटे इन 8 जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा खतरा
सरकारी अलर्ट के मुताबिक, अगले 3 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की सामान्य गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो झोंकों के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटा की विनाशकारी रफ्तार को छू सकती है. आसमान में घने बादलों की आवाजाही के साथ ही मध्यम से तीव्र गति की मूसलाधार बारिश होगी और कुछ स्थानों पर बड़े पैमाने पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है.
अचानक आए इस तीव्र आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के चलते आम जनजीवन, यातायात और फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है. मौसम विभाग ने एडवांस्ड एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि 'अगले 3 घंटों तक बहुत जरूरी न हो, तो घरों या सुरक्षित इमारतों से बाहर बिल्कुल न निकलें, सड़कों पर यात्रा कर रहे लोग वाहनों को पेड़ों, जर्जर दीवारों या ऊंचे होर्डिंग्स के नीचे कतई पार्क न करें, आकाशीय बिजली चमकने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बंद कर दें और बिजली के खंभों व ऊंचे पेड़ों से दूरी बनाकर रखें.
ADVERTISEMENT









