यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आई बड़ी खबर, महंगी हुई बिजली, अब जून से उपभोक्ताओं को देना होगा 10% अतिरिक्त शुल्क

संतोष शर्मा

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Uttar Pradesh Electricity Bill Hike: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फ्यूल सरचार्ज में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है.

Uttar Pradesh Electricity Bill Hike

Uttar Pradesh Electricity Bill Hike News

Google CTA

UP Electricity Bill Hike News: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फ्यूल सरचार्ज में 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जो जून महीने से लागू होगी. इस फैसले के बाद प्रदेश के लाखों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल पर अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा. बढ़ा हुआ चार्ज सीधे जून के बिल में जुड़कर आएगा, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें...

फ्यूल सरचार्ज में 10% बढ़ोतरी का फैसला

जानकारी के अनुसार यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज के तहत 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है. यह बढ़ोतरी बिजली उत्पादन और खरीद में आने वाली बढ़ी हुई लागत को पूरा करने के लिए की गई है. विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अतिरिक्त राशि अलग से बिल में जोड़ी जाएगी, जिसे उपभोक्ताओं को नियमित बिल के साथ चुकाना होगा.

लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर

इस बढ़ोतरी का सीधा असर प्रदेश के घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. अब हर उपभोक्ता को अपने सामान्य बिजली बिल के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त भुगतान करना होगा. इस फैसले के बाद बिजली खर्च में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर आर्थिक दबाव और बढ़ जाएगा.

बिजली संकट के बीच आया बढ़ोतरी का फैसला

गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब प्रदेश के कई हिस्सों में पहले से ही बिजली कटौती और आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं. गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग के कारण लोग पहले से ही परेशान हैं. ऐसे में बिजली दरों में हुई यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त मुश्किलें खड़ी कर सकती है, क्योंकि अब उन्हें बढ़े हुए बिल का सामना करना पड़ेगा.