UP Weather Update: यूपी में फिर एक्टिव हुआ मॉनसून, आज इन जिलों में होगी जमकर बारिश

यूपी तक

• 06:00 AM • 19 Jul 2026

UP Weather Update: यूपी में 19 से 21 जुलाई तक मॉनसून का जोरदार असर रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश, आकाशीय बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी के बीच तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 19 से 21 जुलाई के दौरान प्रदेश में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है. राहत की बात यह है कि मॉनसून की इस सक्रियता के चलते अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है. 

यह भी पढ़ें...

19 जुलाई को पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम

19 जुलाई को मॉनसून का सबसे तगड़ा असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा. यहां संभाग के लगभग सभी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की अत्यधिक संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ खास इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है.

वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव मोड में रहेगा. संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होगी. जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

किन-किन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और इनके आस-पास के क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

इन जिलों में भी होगी भारी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिले में भारी वर्षा की संभावना है.

इसके अलावा यूपी के एक बहुत बड़े हिस्से में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने और मेघगर्जन की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आस-पास के क्षेत्र में आकाशीय बिजली के गिरने की संभावना है.