UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटे भारी, 100 KM/H की रफ्तार से तबाही मचाएगा तूफान... 60 जिलों में ओले और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

यूपी तक

• 10:54 AM • 29 May 2026

UP Weather Update: यूपी में 29 मई को मौसम का महासंग्राम. मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट; 100 km/h की रफ्तार से आएगा तूफान, 60 जिलों में गिरेंगे ओले, सहारनपुर-मुरादाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश.

UP Weather Update Today, UP Rain Alert 16 May, IMD Thunderstorm Warning Uttar Pradesh, Noida Ghaziabad Weather

UP Weather News

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के आसमान पर कुदरत का बड़ा पहरा बैठने जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य में एक बेहद खौफनाक और बड़ा वेदर बुलेटिन जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 29 मई को पूरे यूपी में मौसम का सबसे खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है. राज्य के एक बहुत बड़े हिस्से में 100 km/h की रोंगटे खड़े कर देने वाली रफ्तार से विनाशकारी तूफान आने और लगभग 60 जिलों में ताबड़तोड़ ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की गंभीर चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें...

तूफान का मुख्य केंद्र, इन जिलों में चलेगी 100 KM/H की आंधी

यूपी के इन जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ हवा की रफ्तार 80 से 90 km/h रहेगी, जो झोंकों के साथ बढ़कर 100 km/h तक पहुंच जाएगी. इन क्षेत्रों में जान-माल के नुकसान की भारी आशंका जताई गई है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहjanganpur, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आस-पास के इलाके.

लखनऊ-वाराणसी समेत इन जिलों में 90 KM/H का बवंडर

इन इलाकों में भी मौसम बेहद डरावना रहेगा. हवा की रफ्तार झोंकों में 90 km/h तक का आंकड़ा छू सकती है:

चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़.

फसलों और गाड़ियों को तबाह करेगी ओलावृष्टि, 60 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस तूफान के साथ राज्य के 60 जिलों में भारी ओले गिरेंगे, जिससे खेतों में खड़ी फसल और गाड़ियों को बड़ा नुकसान हो सकता है. ओलावृष्टि के इस हाई अलर्ट में प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, आगरा और बरेली समेत पूरा पश्चिमी, पूर्वी और मध्य यूपी शामिल है.

सहारनपुर और बरेली समेत 12 जिलों में भयंकर बारिश और बिजली का खतरा

तूफान और ओलों के बीच, उत्तर प्रदेश के 12 विशिष्ट जिलों में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने और मूसलाधार बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं.

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न निकलें, बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों से दूरी बनाकर रखें.