Ballia Attack Case: बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Newzo

• 06:00 PM • 27 May 2026

Ballia news: उत्तर प्रदेश के बलिया में दुकान जाते युवक पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी बसंत सिंह को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया.

Ballia News

Ballia News

Google CTA

Ballia Crime News:उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में दोकटी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक मुख्य आरोपी को महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार घटना 25 मई की है. पीड़ित जब अपने घर से दुकान की तरफ जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे दबंगो ने जान से मारने की नीयत से उस पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में पीड़ित को गम्भीर चोटें आई. हमले के दौरान जब पीड़ित ने शोर मचाना शुरू किया, तो शोर सुनकर उसके परिवार के लोग मौके की तरफ दौड़े। परिजनों को आता देख हमलावर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

घटना के अगले दिन 26 मई को पीड़ित द्वारा थाना दोकटी में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया. तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामज़द अभियुक्त के खिलाफ बी एन एस के तहत विभिन्न धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई.

अपराध की गम्भीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष दोकटी द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए तुरन्त एक टीम का गठन किया. 27 मई को उपनिरीक्षक रमेश सिंह कांस्टेबल राजीव कुमार के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था और वांछित अपराधियों की तलाश में ग्राम रामपुर कोडहरा में मौजूद थे. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस जानलेवा हमले का आरोपी वाजिदपुर ढाला कंपास छुपा है और कही दूर भागने के फिराक में है. पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और बाजिदपुर ढाला से करीब 20-25 कदम पूर्व दिशा में गंगा नदी की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपों की पहचान बसंत सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सूर्यवली सिंह निवासी धतूरी टोला थाना दोकटी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा की गई कढ़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

दोकटी थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा. मामले के अन्य पहलुओं और फरार आरोपियों की भी जांच की जा रही है.