आसिफ ने 'पप्पू' बन हिंदू लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, पोल खुलने के बाद दे रहा था प्राइवेट वीडियो शेयर करने की धमकी

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए लड़की को फर्जी पहचान बताकर अपने प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिहार के एक लड़के ने अपना नाम ‘पप्पू’ बताकर खुद को हिंदू बताया और इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से दोस्ती की. बातचीत बढ़ने के बाद शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और निजी फोटो-वीडियो भी बना लिए.

Fatehpur Instagram Case

Fatehpur Instagram Case (Photo AI Generated)

Google CTA

Fatehpur Instagram Case: फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए लड़की को फर्जी पहचान बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिहार के एक लड़के ने अपना नाम ‘पप्पू’ बताकर खुद को हिंदू बताया और इंस्टाग्राम से लड़की से दोस्ती की. बातचीत बढ़ने के बाद शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और प्राइवेट फोटोवीडियो भी बना लिए. कुछ समय बाद असली पहचान सामने आने पर लड़की ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. शिकायत के बाद असोथर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

इंस्टाग्राम पर बढ़ी थी नजदीकियां

मामला फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र का है. पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली लड़की की दिसंबर 2024 में एक लड़के से फोन के जरिए बातचीत शुरू हुई थी. आरोप है कि लड़के ने अपनी पहचान छिपाकर खुद का नाम ‘पप्पू’ बताया. इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर लगातार बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए.

शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप

लड़की के मुताबिक मई महीने में उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी. आरोप है कि इसी दौरान लड़के ने उससे शादी करने का भरोसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. लड़की का यह भी आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान उसके निजी फोटो और वीडियो बना लिए थे. कुछ समय बाद लड़की को लड़की की असली पहचान के बारे में जानकारी हुई. इसके बाद उसने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया.

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

शिकायत के अनुसार शादी से इनकार करने के बाद आरोपी ने लड़की को उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया. आरोप है कि 5 जून को लड़की के प्राइवेट फोटो और वीडियो व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के जरिए वायरल कर दिए गए. लड़की ने जब इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद लड़की असोथर थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. शिकायत में आरोपी की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र निवासी आसिफ के रूप में बताई गई है. आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान अपनी असली पहचान छिपाई थी.

इंस्टाग्राम आईडी से आरोपी से की चैट

पुलिस के मुताबिक आरोपी तक पहुंचने के लिए लड़की की इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उससे बातचीत की गई. बातचीत के बहाने आरोपी को मिलने के लिए बुलाया गया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 67(a), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

फर्जी पहचान बनाकर दोस्ती करने का आरोप

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है. लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जानबूझकर अपनी पहचान छिपाकर उससे सोशल मीडिया पर दोस्ती की और बाद में शादी का भरोसा देकर उसका शोषण किया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और पुलिस की कार्रवाई के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.