'जो आमदनी आएगी, बराबर बांटेंगे…' शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर ये कैसी अजीब कसम खाई?

विनय पांडेय

• 01:26 PM • 26 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों का हाथ में गंगाजल लेकर सौगंध खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावे के मुताबिक, वीडियो में कुछ पार्षद नगर निगम से मिलने वाली कथित अवैध कमीशन की रकम को आपस में बराबर बांटने और एक-दूसरे से गद्दारी नहीं करने की कसम खाते नजर आ रहे हैं.

Shahjahanpur Councillors Viral Video News

Shahjahanpur Councillors Viral Video News

Google CTA

Shahjahanpur Councillors Viral Video News:  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों का हाथ में गंगाजल लेकर सौगंध खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावे के मुताबिक वीडियो में कुछ पार्षद नगर निगम से मिलने वाली कथित अवैध कमीशन की रकम को आपस में बराबर बांटने और एक-दूसरे से गद्दारी नहीं करने की कसम खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. वहीं, नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी ने वीडियो को वर्ष 2025 का बताया है और मामले की जांच कराने की बात कही है.

यह भी पढ़ें...

गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाते दिखे पार्षद

वायरल वीडियो में शाहजहांपुर नगर निगम के कुछ पार्षद हाथों में गंगाजल लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं. दावे के अनुसार, वे निगम से आने वाली कथित ‘आमदनी’ या कमीशन को सभी पार्षदों में बराबर-बराबर बांटने की बात कहते हैं. वीडियो में पार्षद यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उनके समूह के किसी साथी पर कोई परेशानी आती है तो सभी उसके साथ खड़े रहेंगे और आपस में कोई गद्दारी नहीं करेंगे.

वीडियो को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय पार्षद सत्य और निष्ठा की शपथ लेते हैं, लेकिन वायरल वीडियो में कथित तौर पर भ्रष्टाचार की कसम खाते दिखाई दे रहे हैं. रजनीश गुप्ता ने कहा 'मुख्य विषय यह है कि नगर निगम में कितनी भारी लूट हो रही है, इसका मुख्य लुटेरा कौन है और किसके पास बड़ा हिस्सा पहुंच रहा है.'

नगर आयुक्त ने बताया 2025 का वीडियो

मामले पर नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी ने कैमरे के सामने बयान देने से इनकार किया. हालांकि, फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो साल 2025 का है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी से बात की जाएगी और प्रकरण की जांच कराई जाएगी. नगर आयुक्त के मुताबिक जांच के बाद ही वीडियो और उसमें लगाए जा रहे आरोपों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

वायरल वीडियो में कमीशन बांटने का दावा

वायरल वीडियो में कथित तौर पर पार्षद यह सौगंध लेते दिख रहे हैं कि निगम से मिलने वाली अवैध कमीशन की रकम को बराबर-बराबर बांटा जाएगा. साथ ही वे एक-दूसरे का साथ देने और किसी भी परिस्थिति में आपस में गद्दारी नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो में किए जा रहे दावों की वास्तविकता क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है.

जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

इस वीडियो ने शाहजहांपुर की स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. कांग्रेस ने जहां इसे नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बताया है, वहीं नगर आयुक्त ने जांच कराने का आश्वासन दिया है. फिलहाल वीडियो पुराना होने की बात सामने आई है और इसके आधार पर लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. जिलाधिकारी के स्तर से जांच होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो में दिख रहे पार्षद कौन हैं और उसमें कही गई बातों की वास्तविकता क्या है.