ट्रेन के AC कोच में चल रहा था बड़ा खेल! बलिया रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया राहुल कुमार तो सामने आई ये सच्चाई

यूपी तक

• 09:32 AM • 26 Aug 2026

उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर GRP ने शराब तस्करी के आरोप में गरीब नवाज एक्सप्रेस के AC कोच के एक अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां ऊंची कीमत पर बेचता था.

Ballia Railway Station News

Ballia Railway Station News (Photo AI Generated)

Google CTA

Ballia Railway Station News: उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर GRP ने शराब तस्करी के आरोप में गरीब नवाज एक्सप्रेस के AC कोच के एक अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां ऊंची कीमत पर बेचता था. चेकिंग के दौरान उसके बैग से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं. गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के कुमादपुर गांव का रहने वाला है. जिसकी उम्र 28 साल है.

यह भी पढ़ें...

ट्रेन का कोच अटेंडेंट है आरोपी

GRP बलिया स्टेशन प्रभारी राज कपूर सिंह के मुताबिक राहुल कुमार राम ट्रेन नंबर 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट के तौर पर काम करता था. उसे मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर चल रही चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. पुलिस का आरोप है कि वह अपनी नौकरी के दौरान ट्रेन के जरिए शराब बिहार ले जाता था. पूछताछ में उसने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों से शराब खरीदकर बिहार ले जाने की बात बताई.

बैग की तलाशी में मिलीं दो दर्जन से ज्यादा बोतलें

पुलिस के अनुसार बलिया स्टेशन पर चेकिंग के दौरान GRP को राहुल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बैग से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बलिया में ही शराब खरीदी थी और उसे लेकर ट्रेन से बिहार जाने की तैयारी में था. इसी दौरान GRP ने उसे पकड़ लिया.

बिहार में शराबबंदी का उठाता था फायदा

पुलिस के मुताबिक राहुल उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाता था और वहां कथित तौर पर ऊंची कीमत पर बेचता था. बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां शराब की मांग और कीमत अधिक होने का फायदा उठाकर आरोपी मुनाफा कमाता था. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने शराब को बिहार ले जाने से जुड़ी जानकारी दी है. हालांकि, शराब की तस्करी को लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

आबकारी अधिनियम में केस, जेल भेजा गया

GRP स्टेशन प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया और उसके बैग से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद हुईं. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार राम के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. पूछताछ और जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.