मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई है. सजा मिलने के बाद अब दोनों जेल में काफी बेचैन हो रहे हैं. दोनों की जेल में सजा के बाद पहली रात काफी खौफ भरी रही है. जेल प्रशासन के मुताबिक दोनों पूरी रात सोए नहीं है. उन्होंने रात में खाना भी नहीं खाया. खौफ का आलम दोनों पर इस कदर है की उन्होंने अगले दिन सुबह जब नाश्ता दिया गया तो दोनों ने उसे भी नहीं खाया है. इसके साथ ही फांसी की सजा मिलने के बाद दोनों की जेल में पहचान नाम से नहीं बल्कि बंदर से की जाएगी. साहिल को बंदी नंबर 395/2026 और मुस्कान को 396/2026 दिया गया है.
ADVERTISEMENT
डर से उड़ी नींद, नहीं खाया खाना
जेल प्रशासन ने बताया कि मौत की सजा सुनाए जाने के बाद से ही मुस्कान और साहिल गहरे मानसिक तनाव में हैं. दोनों ने रात में खाना नहीं खाया और पूरी रात बेचैनी में बिना सोए ही काटी है. जानकारी के मुताबिक सजा के ऐलान से एक रात पहले भी दोनों डर और बेचैनी के कारण ठीक से नहीं सोए थे. बता दें कि अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों को पेश किया था और यह सख्त सजा सुनाई है.
बेटी की चिंता, परिजनों ने मोड़ा मुंह
इस सजा के बाद मुस्कान अपनी छोटी बेटी के भविष्य और देखभाल को लेकर बहुत चिंतित है. जेल के नियमों के अनुसार उसकी छोटी बेटी इस समय उसके साथ ही महिला बैरक में रह रही है. पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद मुस्कान से उसका कोई भी रिश्तेदार मिलने नहीं आया है. वह अपनी बड़ी बेटी से मिलना चाहती है, लेकिन परिवार वालों और बड़ी बेटी ने उससे मिलने से मना कर दिया है.
नाम नहीं, अब बंदी नंबर से पहचान
अदालत से मृत्यु दंड मिलने के बाद जेल में मुस्कान और साहिल की पहचान पूरी तरह बदल गई है. अब उन्हें जेल में उनके नाम से नहीं जाना जाएगा. जेल के नियमों के अनुसार साहिल को बंदी नंबर 395/2026 दिया गया है और मुस्कान को बंदी नंबर 396/2026 आवंटित किया गया है. अब जेल के सभी रिकॉर्ड और आगे की कानूनी प्रक्रिया में दोनों को इन्हीं नंबरों से पहचाना जाएगा.
15 टुकड़ों में की थी सौरभ की हत्या
बता दें, 3 मार्च 2025 को मेरठ में मुस्कान और साहिल ने सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या की थी. हत्या के बाद उसके शव के करीब 15 टुकड़े कर दिए गए थे. इसके बाद उन टुकड़ों को एक नीले रंग के ड्रम में भरकर सीमेंट के घोल से सील कर दिया गया था. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान और साहिल जश्न मनाने के लिए हिमाचल घूमने चले गए थे, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे. बाद में मुस्कान के माता-पिता ने ही उसे पुलिस के हवाले किया था और साहिल की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का पूरा राज खुल गया था.
यह भी पढ़ें: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने छोड़ा खाना-पानी, अब जेल में पहननी होगी कैदी नंबर 396 की ड्रेस
ADVERTISEMENT











