UP Politics: क्या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आ जाएगी आचार संहिता? यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट ने बढ़ाई सियासी हलचल

यूपी बोर्ड 2027 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक चलेंगी. परीक्षा शेड्यूल सामने आने के बाद मार्च-अप्रैल में चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

UPTak

File Photo: CM Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav.

Google CTA

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. कहीं नाराज नेताओं को मनाने का दौर चल रहा है, तो कहीं चुनावी रणनीति बनाई जा रही है. इसी बीच, चुनाव की तारीखों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट ने इन चर्चाओं को एक नया आयाम दे दिया है. क्या अगले साल मार्च-अप्रैल में होंगे चुनाव? आइए जानते हैं कि बोर्ड परीक्षा और चुनावी गणित का क्या कनेक्शन है.

यह भी पढ़ें...

क्या कहती है यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट?

साल 2027 के लिए यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है. इसके तहत परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी. इस टाइम टेबल के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या इस बार विधानसभा चुनाव फरवरी के बजाय मार्च में कराए जाएंगे?

पिछले चुनावों से समझिए क्या है पैटर्न

अगर पिछले विधानसभा चुनावों के पैटर्न को देखें, तो तस्वीर थोड़ी साफ होती है:

साल 2022 का चुनाव: पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग 10 फरवरी 2022 से शुरू होकर 7 मार्च 2022 तक चली थी और नतीजे 10 मार्च को आए थे. उस साल चुनाव संपन्न होने के ठीक बाद यानी 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराई गई थीं. इसके बाद के वर्षों में भी बोर्ड परीक्षाएं अमूमन फरवरी या मार्च के महीने में ही आयोजित होती रही हैं- जैसे 2023 में 16 फरवरी से 4 मार्च, 2024 में 22 फरवरी से 9 मार्च, और 2025 में 24 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षाएं हुईं.

लेकिन इस बार (2027 में) स्थिति थोड़ी उलट नजर आ रही है. इस बार बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी के बीच यानी चुनाव से पहले ही पूरी हो रही हैं. ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि परीक्षा समाप्त होने के ठीक बाद मार्च और अप्रैल के दौरान चुनाव आयोग यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है और मतदान संपन्न कराए जा सकते हैं.

यहां देखें पूरा शो

ये भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, इलेक्शन के लिए दिया बस इतना टाइम