उन्नाव में राजा भैया की 'हिंदुत्व' पर दो टूक, भारत और सनातन को बताया एक-दूसरे का पूरक

सूरज सिंह

• 11:51 AM • 05 Nov 2026

Raja Bhaiya News: उन्नाव में शिव महापुराण कथा के दौरान राजा भैया ने हिंदुत्व और सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हिंदू बहुसंख्यक हैं, तभी तक भारत एक संवैधानिक राष्ट्र है.

File Photo: Raja Bhaiya

File Photo: Raja Bhaiya

Google CTA

Raja Bhaiya News: कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उन्नाव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हिंदुत्व और सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत तभी तक एक संवैधानिक राष्ट्र है, जब तक यहां हिंदू बहुसंख्यक हैं. बिना भारत के हिंदुत्व और बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. राजा भैया ने हिंदुओं से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह विचार करना होगा कि उनका इतिहास गौरवशाली है, लेकिन वर्तमान कितना मजबूत है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र के गौरी गांव में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सात दिवसीय शिव महापुराण कथा चल रही है. कथा के पांचवें दिन राजा भैया कार्यक्रम में पहुंचे. मंच पर पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया.

मुसलमानों को लेकर राजा भैया ने क्या कहा?

इस दौरान उन्होंने मुसलमानों की धार्मिक एकजुटता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मुसलमान इस्लाम की बात करते हैं तो पूरा समाज उनका समर्थन करता है, लेकिन जब कोई हिंदू सनातन या हिंदुत्व की बात करता है तो हिंदू ही उसके विरोध में खड़े हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाले व्यक्ति को ही यह कहकर घेर लिया जाता है कि अब यही सबसे बड़ा हिंदू बन रहा है.

राजा भैया के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, उनके बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री के राम-कृष्ण वाले बयान से क्यों बढ़ी राजा भैया की टेंशन? 17 नवंबर से कुंडा में होनी है बागेश्वर धाम की कथा