UP Political News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. 403 विधानसभा सीटों वाले इस विशाल राज्य में किसकी हवा चल रही है और जनता का रुख किस तरफ है, इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म है. एक तरफ जहां लोकसभा नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी भाजपा अपनी हैट्रिक का दावा ठोक रही है. इसी चुनावी गर्माहट के बीच 'वोट वाइब' के ताजा सर्वे के आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में जब प्रदेश के मतदाताओं से उनकी पसंद और वोट शेयर को लेकर राय मांगी गई, तो दिलचस्प नतीजे देखने को मिले हैं.
ADVERTISEMENT
वोट शेयर के अनुमान में कौन आगे?
सर्वे में जब लोगों के सामने सवाल रखा गया कि 'आप 2027 चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को वोट देंगे?', तो वोट शेयर के आंकड़े इस प्रकार सामने आए:
भाजपा गठबंधन (BJP): 41.8% वोट शेयर के साथ सबसे आगे नजर आया.
सपा गठबंधन (SP): 38.7% वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहा.
बहुजन समाज पार्टी (BSP): 5.2% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है.
अन्य क्षेत्रीय दल व निर्दलीय: 4.0% वोट शेयर इनके हिस्से में जाने की बात सामने आई है.
अनिर्णीत / राय देने से इनकार: 10.3% मतदाता अभी ऐसे हैं जो अनिर्णीत हैं या जिन्होंने अपनी राय बताने से इनकार किया है.
(डिस्क्लेमर: यह सर्वे के आंकड़ों पर आधारित अनुमान हैं, इन्हें चुनाव का अंतिम परिणाम न माना जाए. वास्तविक चुनाव परिणाम इससे अलग हो सकते हैं.)
ये भी पढ़ें: Survey: यूपी चुनाव से पहले ताजा सर्वे, किसको मिल रही बढ़त?
ADVERTISEMENT











