रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव, पवन पांडे ने बताई तारीख

आशुतोष चौबे

07 Nov 2026 (अपडेटेड: 07 Nov 2026, 01:26 PM)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही अयोध्या का दौरा करने वाले हैं. वह 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ रामनगरी पहुंचेंगे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे.

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav (File Photo)

Google CTA

Akhilesh Yadav Ayodhya Ram Mandir Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे. यहां वह अपने परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे. उनके इस दौरे की तारीख समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने बताई है. उन्होंने पंचायत आजतक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अखिलेश यादव के अयोध्या आने की जानकारी शेयर की है.

यह भी पढ़ें...

पत्नी डिंपल, बेटा और बेटी भी रहेंगे साथ

पवन पांडे के मुताबिक अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, बेटा और बेटी भी अयोध्या आएंगे. यह दौरा पूरी तरह धार्मिक होगा. अखिलेश यादव अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे और इस दौरान मंदिरों में दर्शन के साथ संतों से मुलाकात भी करेंगे.

यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे की ऊंचाहार सीट पर पेंच, अखिलेश यादव को याद दिलाया पुराना 'वादा'

 

राम मंदिर के बाद हनुमानगढ़ी जाएंगे अखिलेश

अखिलेश यादव राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद हनुमानगढ़ी भी जाएंगे. इस दौरान वह साधु-संतों और महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे. पवन पांडे ने बताया कि अखिलेश यादव संतों के साथ प्रसाद भी ग्रहण करेंगे. इस तरह उनका 12 दिसंबर का अयोध्या दौरा धार्मिक कार्यक्रमों के लिए तय किया गया है.