Ballia news: बलिया के दोकटी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिहार ले जाई जा रही 3105 लीटर (करीब 22 लाख रुपये) की अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप जब्त की, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को सीज कर मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दोकटी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में गैर प्रांत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. बरामद की गई शराब की कुल मात्रा 3105 लीटर है. जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 22 लख रुपए बताई जा रही है. तस्कर इस खेप को दूसरे यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में खपाने की फिराक में थे.
पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़ अंधेरे में भागा ड्राइवर
मिली जानकारी के मुताबिक 26 मई की रात करीब 10:30 बजे दोकटी थाने के थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान शोभा छपरा बैरिया मार्ग से जयप्रकाश नगर बंधे की ओर आ रही एक सफेद रंग की पिकअप दिखाई दी. सामने पुलिस को देखकर अज्ञात चालक घबरा गया, उसने मठ धजु गिरी की मठिया लक्ष्मण छपरा मार्ग के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे सड़क के दाहिने ओर पिकअप खड़ी की और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
पीली त्रिपाल हटाई तो फटी रह गई पुलिस की आंखें
संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने पिकअप के पास जाकर उस पर ढकी हुई पीले रंग की त्रिपाल को हटाया तो अंदर का नजारा देख सब हैरान रह गए. पूरी पिकअप अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियों से खचाखच भरी हुई थी. पुलिस ने आरक्षी चालक रामबाबू गोस्वामी की मदद से पिकअप को थाने पहुंचाया जहां गिनती करने पर कुल 300 पेटी में 3105 लीटर अवध शराब बरामद हुई.
शराब की खेप में नामी ब्रांड के बीयर और व्हिस्की शामिल
आपको बता दे कि पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के शराब और बियर बरामद किए है. जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड शामिल है. 8pm व्हिस्की 65 पेटी, ऑफीसर्स चॉइस 30 पेटी, रॉयल स्टैग 5 पेटी, आफ्टर डार्क 25 पेटी, ब्लेंडर्स प्राइड व्हाइट तीन पेटी, ब्लेंडर्स प्राइड ब्राउन दो पेटी, 8pm गोल्ड पांच पेटी, कुल 300 पेटी अवैध शामिल है.
गाड़ी मालिक और अज्ञात ड्रावर पर केस दर्ज
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है. इस मामले में गाड़ी के मालिक प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र हीरालाल वर्मा निवासी बहादुरपुर कारी और फरार अज्ञात चालक के खिलाफ दोकटी थाने में, उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश और मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है.
ADVERTISEMENT









