UP Weather: यूपी में 25 अगस्त को छाए रहेंगे बादल! 13 जिलों में होगी जमकर बारिश, 2-4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

अभय राठौर

• 06:32 PM • 24 Aug 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में कल 25 अगस्त को मानसून एक बार फिर भारी बारिश के साथ वापस लौट रहा है. मौसम विभाग ने ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के अन्य कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

पूर्वी यूपी के फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, चंदौली, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र जिले के लगभग सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है. तो वहीं, पश्चिमी यूपी के झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और बांदा जिले में भी कल बारिश होगी.

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान लगाया है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को भारी राहत मिल सकती है.

इन 13 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र शामिल हैं. इन सभी जिलों में कहीं-कहीं तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

पश्चिमी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम

सभी स्थानों पर बारिश: पश्चिमी यूपी के झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और बांदा जिले के लगभग सभी स्थानों पर कल अच्छी बारिश हो सकती है. तो वहीं, जालौन जिले में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद है. 

कुछ जगहों पर बारिश: बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया जिले के कुछ जगहों पर कल बारिश होगी. इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जैसे जिलों में केवल एक या दो स्थानों पर ही हल्की बारिश होने का अनुमान है.

पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश के आसार

सभी स्थानों पर बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, चंदौली, मिर्ज़ापुर और सोनभद्र में लगभग सभी स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और गाजीपुर में भी अनेक स्थानों पर बादल बरस सकते हैं.

कुछ जगहों पर बारिश: गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी और बलिया जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बारिश के दौरान बरतें जरूरी सावधानी

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए लोगों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. तेज बारिश या बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न खड़े हों. जलभराव वाली सड़कों पर वाहन चलाने से बचें और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों या पक्के मकानों में ही शरण लें.

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए तैयार! ₹29.45 करोड़ की कीमत से खरीदेगी 30 हजार लाठियां