'एक मेरे बड़े भाई और एक चाचा...' मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने किन बड़े नेताओं से बता दिया अपना कनेक्शन?

मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव राजनीतिक पार्टियां नहीं, बल्कि Gen Z और Gen Alpha लड़ेंगे.

UP Tak
Google CTA

मऊ सदर से सुभासपा विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव पार्टियां नहीं, बल्कि जेन जी और जेन अल्फा लड़ेगा. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से युवाओं के साथ हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं.

यह भी पढ़ें...

मऊ के बड़ी रस्तीपुर गांव में पहुंचे अब्बास अंसारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार से लेकर ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच चल रही बयानबाजी पर अपनी बात रखी.

'जेन जी और जेन अल्फा के साथ हूं'

जेन जी के प्रदर्शनों को लेकर अब्बास अंसारी ने कहा कि ये देश का भविष्य हैं और अपनी सही मांगें उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनकी मांगों पर काम होना चाहिए और जहां उनकी जरूरत होगी, वह युवाओं के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार को बैकफुट पर आते हुए देखा गया है और यह उपलब्धि जेन जी और जेन अल्फा की है.

अखिलेश यादव को बताया बड़ा भाई, राजभर को चाचा

ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच एक्स पर चल रही बयानबाजी पर अब्बास अंसारी ने दोनों को अपना करीबी बताया. उन्होंने कहा, "एक मेरे बड़े भाई हैं और एक मेरे चाचा हैं." उन्होंने कहा कि दोनों से उनके पारिवारिक और व्यक्तिगत अच्छे संबंध हैं, इसलिए दोनों के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

अब्बास ने कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है. आज जो हो रहा है, कल दोनों एक हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि बड़े लोग अपनी बात खुद सुलझा लेंगे.

चीनी के दाम को लेकर सरकार पर निशाना

सरकार पर हमला बोलते हुए अब्बास अंसारी ने चीनी के दाम का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से ठीक पहले चीनी का दाम 70 रुपये किलो कर दिया गया है. इससे मिठाइयां महंगी होंगी और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में लोग दिन में तीन से चार बार चाय पीते हैं, इसलिए चीनी महंगी होने का असर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भी पड़ेगा.

'चुनाव आवाम नहीं, जेन जी-जेन अल्फा लड़ेगा'

आगामी चुनाव को लेकर अब्बास अंसारी ने फिर कहा कि चुनाव पार्टियां नहीं, बल्कि जेन जी और जेन अल्फा लड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो युवा अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का हाथ पकड़कर वहां वोट दिलाएंगे, जहां उन्हें अपने साथ देने वाले लोग नजर आएंगे.

ओम प्रकाश राजभर के उस बयान पर भी अब्बास ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार चुनाव में समाजवादियों की गर्मी उतार देंगे. अब्बास ने कहा कि राजभर उनके चाचा हैं और उनके सम्मान की बात है. उन्होंने राजभर के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में मंत्री रहते हुए भी उन्होंने मुख्तार अंसारी को गरीबों का मसीहा बताया था.

'RLD को 120 सीटें देकर सम्मान करना चाहिए', अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी पर कसा तंज, 2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी