चुन्नीलाल प्रजापति ने अपनी फीमेल फ्रेंड शोभा चौरसिया के साथ मिलकर पत्नी को मार डाला! हत्या जिस तरह की रूह कांप जाएगी

यूपी तक

30 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Ballia Preeti Prajapati Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां 22 वर्षीय युवती प्रीति की हत्या उसके पति और उसकी फीमेल फ्रेंड द्वारा मिलकर किए जाने का खुलासा हुआ है.

Ballia Preeti Prajapati Murder Case

Ballia Preeti Prajapati Murder Case (Photo: AI Generated)

Google CTA

Ballia Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. यहां 22 वर्षीय युवती प्रीति की हत्या उसके पति और उसकी फीमेल फ्रेंड द्वारा मिलकर किए जाने का खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और फिर सुनसान इलाके में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

शादी के बाद से दहेज प्रताड़ना का आरोप

मामले की शुरुआत 24 मई को हुई, जब बलिया के कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियारा इलाके में झाड़ियों के बीच एक युवती का शव मिला. बाद में उसकी पहचान रेवती नगर निवासी प्रीति के रूप में हुई. प्रीति के पिता श्याम देव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 6 मार्च 2025 को चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी. शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. परिवार का कहना है कि 22 मई को उन्हें बेटी के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी.

नशीला पदार्थ पिलाकर रची गई साजिश

जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि इस पूरी वारदात की साजिश पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी 21 वर्षीय महिला मित्र शोभा चौरसिया ने मिलकर रची थी. पूछताछ में सामने आया कि 22 मई की सुबह शोभा प्रीति को घूमाने के बहाने घर से बाहर ले गई थी. इस दौरान उसे एक पानी की बोतल दी गई, जिसमें नशीला पाउडर मिलाया गया था. पानी पीते ही प्रीति बेहोश हो गई. इसके बाद दोनों उसे ई-रिक्शा से बयासी पुल के पास ले गए और फिर बाइक पर बैठाकर एक सुनसान जगह ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई.

गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपाया शव

पुलिस के अनुसार सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद चुन्नीलाल ने प्रीति का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और मौके से फरार हो गए. हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद को बचाने के लिए कोतवाली थाने में पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और मोबाइल लोकेशन व पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आ गई.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी महिला मित्र शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में दोनों ने साजिश में शामिल होने की बात स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

(आज तक के इनपुट से)