Ballia News: नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Newzo

• 04:37 PM • 17 Jul 2026

Ballia Crime News: बलिया में एक युवती ने एंबुलेंस चालक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दो वर्ष तक ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस से न्याय की मांग की गई है.

नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल, पूरा मामला जानकर हो जाएंगे हैरान

Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा स्कूली छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोप है की बदनामी के डर से पीड़िता का परिवार अब तक ढाई लाख रुपए दे चुका है.  लेकिन पैसे देना बंद करने पर आरोपी ने अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी. हद तो तब हो गई जब न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची पीड़िता को 3 दिन से कोतवाली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

यह भी पढ़ें...

एंबुलेंस चालक ने लिफ्ट के बहाने दिया वारदात को अंजाम 

पीड़िता के मुताबिक मामला करीब 2 साल पुराना है. पीड़िता उस वक्त नाबालिक थी और स्कूल पढ़ने जा रही थी.  उसी के मोहल्ले के रहने वाले एक युवक, जो कि पेशे से प्राइवेट एंबुलेंस चालक है. आरोप है कि स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया. रास्ते में उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. मदहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया.

वीडियो के नाम पर 2 साल तक ब्लैकमेलिंग, ऐंठे 2.5 लाख रुपये 

इस खौफनाक घटना के बाद से ही आरोपी पीढ़ता को ब्लैकमेल करने लगा. अपनी इज्जत बचाने के लिए पीड़िता 2 साल तक खामोश रही, जिसका फायदा आरोपी उठाता रहा.  पीड़िता की माँ आरोपी के घर जाकर वीडियो डिलीट करने की मन्नत की तो आरोपी के परिजनों ने धमकाते हुए उल्टे और पैसों की मांग शुरू कर दी.  पीड़िता की मां का आरोप है कि वह अपनी इज्जत बचाने के लिए अब तक किस्तों में करीब ढाई लाख रुपए दे चुके है. जब उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया तो आरोपी ने पीड़िता के पिता और अन्य परिचितों को अश्लील तस्वीरें भेज दी.

खाकी की बेरुखी, थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक लगा रही चक्कर 

जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो मजबूर होकर पीड़िता और उसका परिवार पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन सिस्टम की संवेदनहीनता देखिए कि पीड़िता पिछले 3 दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है. हार मानकर जब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया तो वहां से भी उन्हें वापस कोतवाली जाने की नसीहत दे दी गई.

सीएम योगी के दरबार में जाने की चेतावनी 

पीड़िता की मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनका कहना है कि जो लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं आरोपी पक्ष की तरफ से उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है. रोते हुए पीड़िता की मां ने कहा कि हम चाहते हैं कि उस दरिंदे को जेल भेजा जाए. अगर हमारी सुनवाई यहां बलिया में नहीं होती है और न्याय नहीं मिलता है तो हम मुख्यमंत्री के पास जाएंगे.

बलिया पुलिस का यह रवैया मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है. अब देखना यह है कि क्या इस मामले में आला अधिकारी संज्ञान लेकर पीड़िता को न्याय दिलाते हैं या नहीं.