Ballia Weather News: बलिया में झमाझम बारिश ने दी राहत, खेतों को मिली संजीवनी, जलभराव से शहर की सड़कें बनीं तालाब

Newzo

• 05:41 PM • 11 Jul 2026

Ballia Weather Update: बलिया में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, जबकि किसानों के चेहरे खिल उठे. खेतों को पानी मिलने से खरीफ फसलों को फायदा होने की उम्मीद है. वहीं, तेज बारिश ने शहर में जलभराव की समस्या बढ़ाकर नगर प्रशासन की तैयारियों की भी पोल खोल दी.

बलिया में झमाझम बारिश ने दी राहत, खेतों को मिली संजीवनी, जलभराव से शहर की सड़कें बनीं तालाब

बलिया में झमाझम बारिश ने दी राहत, खेतों को मिली संजीवनी, जलभराव से शहर की सड़कें बनीं तालाब

Google CTA

Ballia News: झजिले में लंबे समय से गर्मी और भीषण उमस से बेहाल लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है. शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. आज हुई तेज बारिश के साथ ही फिजाओं में घुली ठंडक ने आम जनमानस को उमस से बड़ी राहत दी है. बारिश का यह दौर किसानों के लिए किसी संजीवनी से काम नहीं है. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे बलिया के अन्नदाताओं के चेहरों पर इस बारिश ने मुस्कान लौटा दिया है. 

यह भी पढ़ें...

किसान मनोज राय ने बताया कि इस बार मानसून काफी देर से आया है, जितना बारिश होना चाहिए उतना पर्याप्त नहीं है लेकिन आज के बारिश से हम किसानों को लाभ होगा. लेकिन अगर समय-समय पर बारिश नहीं हुआ तो फिर फसल बर्बाद हो जाएगी. उन्होंने बताया कि खेतों में पानी पहुंचने से खरीफ की फसलों को नई ऊर्जा मिली सकती है, जिससे किसान काफी उत्साहित है. कृषि विशेषज्ञों की माने तो देर से ही सही आज हुई यह बारिश फसलों की पैदावार में अच्छी बढ़ोतरी करने में सहायक साबित हो सकती है.

वहीं, एक ओर जहां बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से निजात दिलाई है. वहीं दूसरी ओर इसने नगर प्रशासन की तैयारीयों की पोल भी खोल कर रख दी है. महज़ कुछ ही मिनटों की तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है. जल निकासी की लचर व्यवस्था के कारण मुख्य मार्गो और रिहायशी इलाकों, गलियों में पानी का जमाव हो गया है. 

पानी के बीच से वाहन चालक और पैदल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जल भराव के चलते यातायात की गति धीमी हो गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान अब तक नहीं निकल पाया है. लोग अब नगर पालिका से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.