Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में सदर राजनीति में इन दोनों एक बयान ने हलचल मचा दी है. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में धर्मेंद्र सिंह ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर एक ऐसा चुनौती पूर्ण दावा किया है जिसने जिले के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है.
ADVERTISEMENT
मामला नगर के वार्ड नंबर 18 स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क का है. यहां लाखों रुपए की लागत से होने वाले आधुनिक लाइटिंग और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को शामिल होना था लेकिन व्यस्तताओं के चलते उनके न पहुंच पाने पर उनके भाई धर्मेंद्र सिंह कार्यक्रम की कमान संभाली.
मूछें मुंडवा लूंगा, भाजपा नेता का बड़ा चैलेंज
मंच से जनता को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरा बल्कि विपक्षी दलों को भी खुली चुनौती दे दी, उन्होंने ताल ठोकते हुए कहा, अगली बार बलिया नगर पालिका के 25 वार्ड के 25 सभासद और मेरा चेयरमैन भाजपा का ही बनेगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं अपनी मूंछें मुंडवा कर बलिया में घूमूंगा.
धर्मेंद्र सिंह के इस बेबाक अंदाज ने जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया है, वहीं विपक्ष भी अब इस बयान को लेकर सक्रिय हो गया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान न केवल एक दवा है बल्कि कार्यकर्ताओं को एक जूट करने की एक बड़ी कोशिश भी है. वहीं विपक्ष इस बयान पर पूरी से खलबला गया है.
विकास के वादों पर जोर
कार्यक्रम के आयोजक और वार्ड नंबर 18 के सभासद सूरज तिवारी ने क्षेत्र में हो रहे विकास के कार्यों के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों की जमकर सराहना की. सभासद ने कहा कि मंत्री जी के नेतृत्व में बलिया का कायाकल्प हो रहा है और जनता भाजपा की नीतियों के साथ है.
क्या यह साबित होगा गेम चेंजर
परिवहन मंत्री के भाई धर्मेंद्र सिंह के सोशल मीडिया पर इस वायरल बयान के बाद बलिया की राजनीति में 'अब मूंछ वाली चुनौती' की चर्चा हर तरफ है. जहां समर्थकों के लिए यह आत्मविश्वास का प्रतीक है, वहीं विरोधी इसे अति आत्मविश्वास बात कर भुनाने की कोशिश में जुट गए है. अब देखना दिलचस्प होगा किआगामी चुनाव में जनता का मूड क्या रहता है? और क्या धर्मेंद्र सिंह अपना यह बड़ा दावा पूरा कर पाते हैं.
ADVERTISEMENT











