Ballia News: आधी रात बिजली उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, नशे में मिले कर्मचारी, भोजपुरी अंदाज में लगाई फटकार

Newzo

• 12:56 PM • 18 Jul 2026

Ballia Political News: बलिया में बिजली कटौती की शिकायत पर आधी रात विद्युत उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब ड्यूटी पर कर्मचारी नशे में मिला. अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाते हुए उन्होंने भोजपुरी अंदाज में चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था तुरंत सुधारी जाए.

आधी रात बिजली उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, नशे में मिले कर्मचारी, भोजपुरी अंदाज में लगाई फटकार

आधी रात बिजली उपकेंद्र पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, नशे में मिले कर्मचारी, भोजपुरी अंदाज में लगाई फटकार

Google CTA

Ballia Political News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की फायर ब्रांड विधायक केतकी सिंह का है. ग्रामीणों द्वारा बिजली नहीं मिलने की शिकायत पर रेवती विद्युत उपकेंद्र पर आधी रात को औचक निरीक्षण करने पहुंची विधायक ने जब वहां बिजली कर्मियों को नशे में धुत देखा, तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें...

दरअसल, विधायक केतकी सिंह रेवती में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. वहां ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की कि पिछले चार-पांच दिनों से इलाके में बिजली गुल है. शिकायत मिलते ही विधायक सीधे रेवती विद्युत उप केंद्र पहुंच गई. वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गई,ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी नशे की हालत में मिला.

नशे में हो तो काम कैसे करोगे?

विधायक ने तुरंत कर्मचारियों को आड़े हाथों लेते हुए पूछा, 'तुम इतना पिए हुए हो बे, तो काम कहां से करोगे? इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन, अधिकांश ने या तो फोन नहीं उठाया या उनके नंबर बंद मिले.

भोजपुरी अंदाज में दी धमकी

एक अधिकारी का फोन मिलते ही विधायक ने जमकर क्लास लगाई और उन्हें सख्त चेतावनी दी. अपने ठेठ भोजपुरी अंदाज में केतकी सिंह ने कहा- अगर आज टाउन एरिया में लाइन ना आई नू, त मय एक्सियन से लेकर सब केहू बिना बिजली के सूती, ई बात समझा दे..तानी, कहा- जब ई लोगन बिजली में सूती तबे तोहन लोग सुतबन लो, ना त केहू के सुते ना देम, तमाशा लगईले बाड़न लो.

विधायक ने आगे कहा कि जब सरकार 18-18 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, तो विभाग के इन लोगों की या नौटंकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस घटना के बाद से बिजली विभाग महकमें में  हड़कंप मचा हुआ है और विधायक का यह तेवर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.