Ballia Crime News: जिले की हल्दी थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया. इन अपराधियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं.
ADVERTISEMENT
हल्दी थाना पुलिस गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने-अपने घरों पर मौजूद हैं. इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाया. पुलिस तीन ने सबसे पहले वांछित पंकज राय को उसके गांव रैपुरा से गिरफ्तार किया. इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर लक्ष्मी नारायण चौबे को सीताकुण्ड गांव में दबिश देकर इसे गिरफ्तार किया. अंत में निरुपुर नई बस्ती से श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है.
पुलिस रिकार्ड के मुतक़बिक, पकड़े गए तीनों अपराधी काफी समय से पुलिस रडार पर थे. इनके खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धराओं में मुकदमे दर्ज है. गैंगस्टर पंकज राय के खिलाफ हल्दी थाने में 4 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. लक्ष्मी नारायण के खिलाफ गैंगस्टर सहित कुल 6 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं. वही श्रवण कुमार चौबे उर्फ छोटक जो सबसे बड़ा अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर सहित कुल 13 मुकदमे हल्दी और बैरिया थाने में दर्ज हैं.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT











