Ballia News: सड़क पर धान की रोपाई, जर्जर सड़क की बदहाली देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

Newzo

• 12:00 PM • 19 Jul 2026

Ballia Road Protest: बलिया के बांसडीह क्षेत्र में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने गड्ढों में धान की रोपाई कर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

सड़क पर धान की रोपाई, जर्जर सड़क की बदहाली देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

सड़क पर धान की रोपाई, जर्जर सड़क की बदहाली देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो व्यवस्था की पोल खोल रही है. बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के घोघा चट्टी से बड़सरी जागीर जाने वाला सड़क गड्ढे में तब्दील है. ग्रामीण अपनी सड़क की जर्जर स्थिति से इतने तंग आ चुके हैं कि उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है. गढ्ढे में तब्दील हो चुकी इस सड़क पर पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों ने उसमें धान की रोपाई कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

सड़क है या मौत का कुआं?

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सड़क पिछले कई वर्षों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि यहां चलना जोखिम भरा है. किसी भी वक्त कोई भी राहगीर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घुटनों तक भरे गन्दे पानी और कीचड़ के बीच लोग धान के पौधे लगा रहे हैं.

जनप्रतिनिधियों के वादों पर सवाल

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जनता की सुध लेना भूल जाते हैं. नाराज ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा, हम सांसद और विधायक को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने हमें ऐसी सुविधा दी है कि अब मरीज को अस्पताल ले जाते समय हम भी खुद मरीज बन जाते हैं.

आक्रोश का अनोखा प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सड़क की दुर्दशा के खिलाफ विरोध जताते दिख रहे हैं. ग्रामीणों का यह प्रदर्शन स्थानीय शासन और जनप्रतिनिधियों के गहरे आक्रोश का प्रतीक है. अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस सड़क की सुध लेता है.