Ballia News: बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर सगे भाइयों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें भाई-भाभी और भतीजी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल रेफर किया गया है, इलाके में तनाव है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीन के टुकड़े के लिए रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. गड़वार थाना क्षेत्र के बदनपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ की मर्यादा की सारी सीमाएं टूट गई. आरोप है कि दो भाइयों ने मिलकर अपने ही सगे भाई-भाभी और भतीजी पर लाठी - डंडे से जानलेवा हमला बोल दिया. इस मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, बदनपुरा गांव के एक बुजुर्ग ने अपने तीन बेटों के बीच जमीन का बंटवारा किया था, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब पिता ने कथित तौर पर अपने ही एक बेटे के हिस्से की जमीन को किसी तीसरे पक्ष को बेच दिया. पिता ने बताया कि हम अपनी 35 फुट जमीन कृष्ण सोनार नाम के व्यक्ति को बेचते थे, लेकिन धोखे से उसने 50 फीट जमीन लिखवा लिया. इस जमीन को लेकर लड़कों में विवाद हो गया. विवादित जमीन बंगला चट्टी पर रतसर-गड़वार मार्ग के किनारे स्थित है. इस कीमती जमीन को लेकर काफी समय से परिवार में तनाव चल रहा था.
निर्माण कार्य का विरोध करने पर लाठी-डंडे टूटे
जब बेची गई जमीन पर खरीदार पक्ष द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो पीड़ित भाई और उसके परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया. ग्रामीणों के मुताबिक के बाकी के दो भाई जमीन खरीदने वाले व्यक्ति के पक्ष में खड़े हो गए. विरोध इतना बढ़ा की दोनों भाइयों ने मिलकर अपने ही सगे भाई भाभी और भतीजी पर हमला कर दिया. चाचा ने अपनी सगी भतीजी को इस कदर बबेरहमी से पीटा कि वह लहू ललुहान होकर वहीं गिर पड़ी.
घटना के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायल युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसड ले जाया गया. हालांकि युवती के सिर और शरीर पर गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद नाजुक बताया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
इलाके में तनाव, पुलिस जांच के जुटी
इस खूनी संघर्ष के बाद से बदनपुरा गांव और आसपास के इलाके में भारी तनाव का माहौल है. पीड़ित परिवार में गड़वार थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग किया. मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है किसी भी दोषी को बख्सा नहीं जाएगा. लेकिन इसे पूरी घटना ने एक बार फिर समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर चंद गज जमीन के टुकड़े के लिए कब तक सगे रिश्ते खून से रंगते रहेंगे और इस बर्बरता का शिकार हुई उस बेकसूर भतीजी को इंसाफ कब मिलेगा.
ADVERTISEMENT









