दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे थे यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी, सभी को किया गया सस्पेंड

पंकज श्रीवास्तव

13 Nov 2026 (अपडेटेड: 13 Nov 2026, 11:47 AM)

UP Political News: राहुल गांधी की दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर यूपी युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारी निलंबित किए गए हैं. कार्रवाई में प्रयागराज के पांच नेता भी शामिल हैं.

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Google CTA

UP Political News: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होना उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के 68 पदाधिकारियों को भारी पड़ा है. पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बावजूद रैली में गैरमौजूद रहने पर संगठन ने इन सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई में प्रयागराज के पांच पदाधिकारी भी शामिल हैं. संगठन की ओर से जारी सूची में प्रयागराज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा, प्रदेश महासचिव निशांत रस्तोगी, प्रदेश महासचिव अनुभव सिंह और प्रदेश सचिव आयुष मौर्या के नाम हैं.

यह भी पढ़ें...

कौन-कौन हुए निलंबित?

युवा कांग्रेस की ओर से जारी निलंबन सूची के मुताबिक, प्रदेशभर में कुल 68 पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. इनमें 12 जिलाध्यक्ष, 3 प्रदेश उपाध्यक्ष, 33 प्रदेश महासचिव, 18 प्रदेश सचिव, एक संयुक्त सचिव और एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शामिल हैं. दिल्ली में आयोजित रैली में पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को संगठन ने अनुशासनहीनता माना है. इसी के बाद इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.

यहां नीचे देखें पूरी लिस्ट

यह कार्रवाई युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है. निलंबन पत्र पर युवा कांग्रेस यूपी ईस्ट के को-इंचार्ज नरसिम्हा यादव और यूपी ईस्ट के अध्यक्ष विशाल सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: कौन हैं विजय मिश्रा? राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट जाने वाले भाजपा नेता की Inside Story