यूपी के इस शहर में शादी में हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, नहीं भूला था दादी की 18 साल पुरानी इच्छा

देवेंद्र शर्मा

• 04:08 PM • 13 Nov 2026

दादी की 18 साल पुरानी एक इच्छा पोते ने अपनी शादी के दिन पूरी कर दी. मेरठ के हीरा राणा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर हापुड़ के गांव पहुंचे. शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी इसी हेलीकॉप्टर से कराई गई। जानिए इस अनोखी शादी के पीछे की पूरी कहानी.

UP Tak
Google CTA

18 साल पहले दादी ने पोते से एक इच्छा जताई थी. तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतने साल बाद वह बात सच हो जाएगी. दादी चाहती थीं कि पोता जब दूल्हा बने तो हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लेकर आए. 

यह भी पढ़ें...

मेरठ के हीरा राणा ने दादी की इस बात को बचपन की याद समझकर भुलाया नहीं. शादी का दिन आया तो उन्होंने हेलीकॉप्टर से बारात लेकर हापुड़ के गांव देहरा में एंट्री की. इतना ही नहीं, शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से कराई.

मेरठ के रहने वाले हीरा राणा अपनी बारात लेकर हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा पहुंचे. उन्होंने हेलीकॉप्टर से गांव में एंट्री की. शादी में आए मेहमानों के साथ गांव के लोग भी इस नजारे को देखने के लिए जुट गए. इस शादी की एक और खास बात रही. हीरा राणा शादी की रस्में पूरी होने के बाद अपनी दुल्हन को भी हेलीकॉप्टर से विदा कराकर अपने साथ ले गए.

18 साल पहले दादी ने पोते से कही थी ये बात

हीरा राणा की शादी में हेलीकॉप्टर से बारात लाने की वजह उनकी दादी की इच्छा थी. करीब 18 साल पहले दादी ने कहा था कि जब उनका पोता शादी करेगा तो वह हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लेकर जाए. उस समय हीरा के लिए यह भविष्य की एक बात थी, लेकिन उन्होंने दादी की इच्छा को भुलाया नहीं.

समय बीतता गया और हीरा बड़े हो गए. जब उनकी शादी तय हुई तो उन्हें दादी की कही बात याद आई. उन्होंने तय किया कि शादी के दिन हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाएंगे. इसके लिए उन्होंने जरूरी इंतजाम किए और दादी की सालों पुरानी इच्छा को पूरा कर दिया.

मेरठ से हेलीकॉप्टर लेकर हापुड़ पहुंचे दूल्हे राजा

शादी के दिन हीरा राणा हेलीकॉप्टर से मेरठ से हापुड़ के गांव देहरा पहुंचे. गांव धौलाना थाना क्षेत्र में आता है. जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो गए.

आमतौर पर बारात गाड़ियों के काफिले, बैंड-बाजे और घोड़ी के साथ दुल्हन के घर पहुंचती है, लेकिन हीरा राणा की बारात का अंदाज अलग था. आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे दूल्हे को देखने के लिए ग्रामीणों में उत्सुकता रही. शादी में शामिल लोगों के लिए भी नजारा खास रहा.

शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से

हीरा राणा ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए सिर्फ हेलीकॉप्टर से बारात लाने तक ही इंतजाम नहीं किया. शादी की रस्में पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी दुल्हन को भी हेलीकॉप्टर से विदा कराया. इस तरह दादी की 18 साल पुरानी इच्छा भी पूरी हो गई और दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी का दिन भी यादगार बन गया. 

ये भी पढ़ें- यूपी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? विधानसभा चुनाव से पहले हुए ताजा सर्वे ने चौंकाया