सहारनपुर में दो मुस्लिम बहनों का अनिल-संजय से हुआ निकाह, पुलिस रही मौजूद, शादी का कार्ड वायरल होने पर मिली थी धमकियां

अनिल भारद्वाज

• 10:58 AM • 13 Nov 2026

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के शादी के से शुरू हुआ विवाद अब शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया है. दोनों सगी मुस्लिम बहनों का निकाह हरियाणा के रहने वाले दो मुस्लिम युवकों के साथ गुरुवार को संपन्न हो चुका है. दोनों दूल्हों के नाम अनिल और संजय हैं. 

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह में दो मुस्लिम बहनों के शादी के से शुरू हुआ विवाद अब शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया है. कार्ड पर बहनों के दुल्हों के नाम हिंदू धर्म के थे, जिससे वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और यहीं से पूरा विवाद शुरू हुआ था. बता दें दोनों सगी मुस्लिम बहनों का निकाह हरियाणा के रहने वाले दो मुस्लिम युवकों के साथ गुरुवार को संपन्न हो चुका है. दोनों दूल्हों के नाम अनिल और संजय हैं. 

यह भी पढ़ें...

हिंदू नाम होने के कारण कुछ लोगों ने इस शादी पर ऐतराज़ जताया था. आरोप है कि गार्डन संचालक पर भी बुकिंग रद्द करने का दबाव भी बनाया गया था. फिर लड़की पक्ष ने गंगोह कोतवाली में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने निकाह समारोह के दौरान बरातघर के बाहर जवान तैनात किए थे. हालांकि निकाह के दौरान किसी ने विरोध नहीं किया और दोनों बहनों की शादी सभी रस्मों के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गई हैं.

पुलिस की निगरानी में हुआ निकाह

गंगोह के मोहल्ला अनारकली की रहने वाली दो सगी बहनों का निकाह 12 नवंबर को तय हुआ था. तय तारीख के अनुसार गुरुवार को हरियाणा से दोनों दूल्हे बरात लेकर गंगोह पहुंचे. पहले दुल्हे का नाम अनिल है, जो हिसार जिले के छोटी सातरोड का रहने वाला है. दूसरा दुल्हा जींद जिले के ढांडाखेड़ी का रहने वाला संजय है. दोनों दूल्हे आपस में मौसेरे भाई हैं.

बरात पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में निकाह की रस्में शुरू की गई. दोनों बहनों का निकाह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया गया. इस दौरान किसी ने भी इस शादी का विरोध या हंगामा नहीं किया है. निकाह की रस्में पूरी होने के बाद मेहमानों को छुआरे भी बांटे गए.

यह भी पढ़ें: बागपत में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने वाले आरोपी धीरज का हाफ एनकाउंटर, मोनू भी गिरफ्तार

शादी का कार्ड वायरल होने पर विवाद

दरअसल दोनों बहनों के निकाह का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ था. कार्ड में दूल्हों के नाम अनिल और संजय लिखे थे. इन नामों को देखकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी.

लड़की पक्ष के मुताबिक दोनों युवक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उनके नाम हिंदू परंपरा के अनुसार रखे गए हैं. परिवार का कहना है कि उनके यहां कई पीढ़ियों से बच्चों के हिंदू नाम रखने की परंपरा चली आ रही है.

आरोप है कि कुछ लोगों ने गार्डन संचालक को फोन कर बुकिंग रद्द करने का दबाव बनाया था. इसके साथ ही निकाह में बाधा डालने की धमकी भी दी गई थी. इस मामले में कथित तौर पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान के नाम का भी जिक्र किया गया था.

यह भी पढ़ें: बागपत में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने वाले आरोपी धीरज का हाफ एनकाउंटर, मोनू भी गिरफ्तार

परिवार ने बताई नामों की परंपरा

दूल्हों के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में हिंदू नाम रखने की परंपरा साल 1947 के विभाजन के समय से चली आ रही है. परिवार के मुताबिक उस समय गांव के हिंदू परिवारों ने उनके पूर्वजों की जान बचाने में मदद की थी.

बताया गया है कि उस दौरान उनके पूर्वजों की पहचान छिपाकर उन्हें हिंदू बताया गया था. इसी भाईचारे और सहयोग की याद में परिवार ने अपने बच्चों के हिंदू नाम रखने की परंपरा शुरू की थी. परिवार आज भी इस परंपरा को निभा रहा है.

यह भी पढ़ें: बागपत में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने वाले आरोपी धीरज का हाफ एनकाउंटर, मोनू भी गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

शादी के कार्ड को लेकर विवाद और कथित धमकियों के बाद लड़की पक्ष ने गंगोह कोतवाली में शिकायत दी थी. परिवार ने धमकी देने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने और निकाह के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बरातघर के बाहर जवान तैनात किए थे. सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए थी और सुरक्षा के मद्देनजर गार्डन में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. निकाह के दौरान किसी ने इसका विरोध नहीं किया और पूरे समारोह को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया गया. 

यह भी पढ़ें: बागपत में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने वाले आरोपी धीरज का हाफ एनकाउंटर, मोनू भी गिरफ्तार

समारोह में कई लोग रहे मौजूद

दोनों बहनों के निकाह समारोह में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन चौधरी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी और सरफराज समेत कई लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बागपत में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने वाले आरोपी धीरज का हाफ एनकाउंटर, मोनू भी गिरफ्तार