लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने वाले आरोपी धीरज का हाफ एनकाउंटर, मोनू भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली की रात राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों मोनू और धीरज को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Saurabh Tomar Shooting Case
Saurabh Tomar Shooting Case
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली की रात राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक सौरभ तोमर को गोली मारने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपी मोनू और धीरज को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच गोलीबारी की घटना हुई है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी धीरज बुढ़पुर गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया है. धीरज ने पुलिस टीम पर भी गोली चलाई थी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है.  

यह पूरा मामला दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है. आरोप है कि 8 नवंबर 2026 की रात गोपालपुर खड़ाना गांव में हुए विवाद के दौरान आरोपियों ने सौरभ तोमर पर गोली चलाई थी. गोली दीवार से टकराने के बाद उनके सिर में लगी थी. हालांकि इलाज के बाद सौरभ की हालत खतरे से बाहर है.

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ धीरज

बागपत पुलिस के मुताबिक सौरभ तोमर को गोली मारने के बाद दो मुख्य आरोपी धीरज और मोनू फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी थी. पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बुढ़पुर गांव के जंगल में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी की थी.

इस दौरान धीरज ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने धीरज का हाफ एनकाउंटर किया है. वहीं दूसरे आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: आजम खान को 4 दिन की रिमांड पर ले गई ED, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 16 नवंबर तक होगी पूछताछ, अखिलेश यादव ने जताई चिंता

पटाखे जलाने को लेकर हुआ था विवाद

यह पूरा मामला 8 नवंबर 2026 की रात का है. दिवाली के मौके पर बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में पटाखे जलाने को लेकर विवाद हुआ था.

आरोप है कि राष्ट्रपति भवन में अंगरक्षक के पद पर तैनात सौरभ तोमर अपने परिवार के लोगों के साथ घर के बाहर गली में पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान गांव के रहने वाले धीरज और मोनू से उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई और मारपीट में बदल गई.

आरोप है कि हाथापाई के दौरान आरोपी धीरज ने बंदूक निकालकर गोली चला दी. गोली पहले दीवार से टकराई और फिर सौरभ तोमर के सिर में लग गई. इस घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ें: आजम खान को 4 दिन की रिमांड पर ले गई ED, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 16 नवंबर तक होगी पूछताछ, अखिलेश यादव ने जताई चिंता

ASP ने दी थी घटना की जानकारी

बागपत के एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने पहले बताया था कि थाना रमाला क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव में विपिन और उनके भाई सौरभ का गांव के ही मोनू और धीरज के साथ विवाद हुआ था. इस दौरान मारपीट भी हुई थी, जिसमें विपिन घायल हो गए थे.

एएसपी के मुताबिक इसी दौरान धीरज ने गोली चलाई. गोली दीवार से टकराकर सौरभ के सिर में लगी थी. उन्होंने बताया था कि गोली सौरभ के सिर से निकाल दी गई है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है.

यह भी पढ़ें: आजम खान को 4 दिन की रिमांड पर ले गई ED, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 16 नवंबर तक होगी पूछताछ, अखिलेश यादव ने जताई चिंता

दोनों आरोपियों पर था इनाम घोषित

घटना के बाद धीरज और मोनू फरार हो गए थे. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी. हालांकि दोनों का पता नहीं चलने पर पुलिस अधीक्षक बागपत ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं. अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धीरज और मोनू दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: आजम खान को 4 दिन की रिमांड पर ले गई ED, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 16 नवंबर तक होगी पूछताछ, अखिलेश यादव ने जताई चिंता