लेटेस्ट न्यूज़

डासना जेल में बंद आजम खान से मिले सपा नेता शिवपाल यादव, ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन को बताया BJP की 'बी टीम'

ADVERTISEMENT

सपा नेता शिवपाल यादव ने गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान से मुलाकात की. बाहर आने के बाद उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा आजम खान और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एक तरफ लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन (सामाजिक परिवर्तन मोर्चा) बन रहा है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) अपने मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने में जुट गई है. जिस वक्त लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर गठबंधन का ऐलान कर रहे थे, ठीक उसी वक्त सपा नेता शिवपाल यादव गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान से मुलाकात कर रहे थे. शिवपाल की इस मुलाकात को सपा की एक बड़ी सियासी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. डासना जेल से बाहर आने के बाद शिवपाल यादव ने जेल प्रशासन पर आजम खान को परेशान करने का आरोप लगाया और ओवैसी के नए गठबंधन को भाजपा की 'बी टीम' बताकर बड़ा हमला बोला.

आजम खान की जान लेने की कोशिश

डासना जेल में आजम खान से काफी देर तक मुलाकात करने के बाद शिवपाल यादव ने जेल प्रशासन और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. शिवपाल ने कहा कि जेल के अंदर आजम खान और उनके पूरे परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है और खाने से लेकर हर चीज में उन्हें परेशान किया जा रहा है. शिवपाल ने यहां तक कह दिया कि कई बार जेल के अंदर आजम खान की जान लेने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि आजम खान पर कोई जुर्म साबित नहीं हो रहा है, यह सब केवल जबरदस्ती किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: संभल में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए SDM और 17 लेखपालों की टीम पहुंचेगी

'जेल से निकलेंगे और सपा की सरकार बनाएंगे'

जब पत्रकारों ने शिवपाल से पूछा कि क्या आजम खान समाजवादी पार्टी में बने रहेंगे, तो उन्होंने साफ कहा, "आजम खान केवल समाजवादी पार्टी में हैं और हमेशा हमारे साथ ही रहेंगे." शिवपाल ने बताया कि उनकी 2027 के चुनाव को लेकर आजम खान से बात हुई है. आजम खान ने उनसे कहा है कि वह जेल से बाहर निकलेंगे और अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे. शिवपाल ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि आजम खान को कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा और वह 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएंगे.

यह भी पढ़ें: संभल में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए SDM और 17 लेखपालों की टीम पहुंचेगी

ओवैसी-आजाद गठबंधन पर बड़ा बयान

लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर जब शिवपाल यादव से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाला कदम बताया. शिवपाल ने कहा, "सबको गठबंधन बनाने का अधिकार है, लेकिन यह सब जनता में तय हो चुका है. ये लोग (ओवैसी और आजाद) भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना ही नहीं चाहते." शिवपाल यादव ने इस बयान से साफ कर दिया कि यह नया मोर्चा केवल मुस्लिम और दलित वोटों का बंटवारा करने आया है, जिससे सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: संभल में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, कार्रवाई के लिए SDM और 17 लेखपालों की टीम पहुंचेगी